Bihar News: पटना के कार्मेल हाई स्कूल में दिखा जबरदस्त नज़ारा! छात्राओं ने ली ऐसी शपथ, हर कोई रह गया हैरान!

Bihar News: पटना के कार्मेल हाई स्कूल में छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें अनुशासन और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्मेल हाई स्कूल
कार्मेल हाई स्कूल में छात्रों ने ली शपथ - फोटो : social media

Bihar News: पटना स्थित कार्मेल हाई स्कूल में बुधवार को छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और गरिमा से भर गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर मृदुला ने अपने स्वागत भाषण में छात्र नेतृत्व के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करने की प्रेरणा दी। 


इसके बाद नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों—हेड गर्ल, हाउस कैप्टन और अन्य पदों पर चयनित छात्राओं को शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान छात्राओं ने विद्यालय के नियमों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान प्रस्तुत धन्यवाद गीत ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम के अंत में छात्र नेता आशी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में उपप्रधानाध्यापिका सिस्टर मलर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और टीम भावना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।