Bihar News : बिहार कैबिनेट के फैसलों का 'हम' ने किया स्वागत, मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन बोले— 'दिनकर और मां सीता विश्वविद्यालय की स्थापना ऐतिहासिक कदम'

Bihar News : डॉ. संतोष सुमन ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर बेगूसराय में उनके नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना के निर्णय को अत्यंत सराहनीय और ऐतिहासिक बताया......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार कैबिनेट के फैसलों का 'हम' ने किया स्वागत,
कैबिनेट के फैसले का स्वागत - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री, बिहार सरकार डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, रोजगार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास को प्राथमिकता देते हुए बिहार को नई दिशा देने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर बेगूसराय में विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय बिहार की साहित्यिक और बौद्धिक विरासत के सम्मान का महत्वपूर्ण कदम है। आज राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती के अवसर पर उनके नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय गौरव का विषय है। दिनकर की जन्मभूमि बेगूसराय में उनके नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित होना बिहार के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर पैदा करेगा। 

उन्होंने कहा की इसी प्रकार माँ सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय बेटियों और महिलाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पशुपालकों को बैंक ऋण पर ब्याज से राहत देने का निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालक परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगा। पशुपालन बिहार के ग्रामीण परिवारों की आय और रोजगार का महत्वपूर्ण आधार है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के ऐसे निर्णय विकास को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। बिहार सरकार को इन जनहितकारी निर्णयों के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा, रोजगार, कृषि, सिंचाई और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती देने वाले फैसले लिए जाने चाहिए।