Bihar Budget Session : हनुमान ने केवल लंका जलाई थी...लालू यादव ने पूरा बिहार जला दिया, जानिए क्यों बोले बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी

Bihar Budget Session : हनुमान ने केवल लंका जलाई थी...लालू या

PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र में पक्ष और विपक्ष की ओर से एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा की मैं एक दिन हनुमान जी के मंदिर में पूजा करने जा रहा था। वहीँ एक बच्चा जोर-जोर से चिल्ला रहा था। वह कह रहा था ₹2 में चालीसा ले लो। दो रूपये में चालीसा ले लो। हम यह देखते-देखते अन्दर चले गए। जब लौटे तो देखा कि एक बुढ़िया अम्मा उस बच्चों से झगड़ा कर रही थी। मैंने अम्मा से पूछा कि क्यों लड़ रही है तो बुढ़िया मां ने कहा की बेटा बच्चे ने कहा कि ₹2 में चालीसा ले लो। मैंने चालीसा समझ कर ₹2 दे दिया। लेकिन मुझे इसको देना था हनुमान चालीसा। इसने दे दिया लालू चालीसा। जब मैंने उस बच्चे को डांटा तो बच्चे ने कहा की अरे आपके हनुमान जी ने क्या किया। केवल एक लंका ही तो जलाई है। हमारे लालू जी ने पूरा बिहार जला दिया। इसलिए सबको लालू चालीसा पढ़ना चाहिए। वहीँ मिथिलेश तिवारी ने कहा कि इनके राज में 32000 से अधिक अपहरण हुए। गांधी मैदान में अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि किसलय को किसने छिपाया। उनकी आवाज बिहार के जनता के कानों में गई थी। इनके राज में 18 हज़ार से अधिक हत्याएं हुई थी और एक सौ से अधिक नरसंहार को अंजाम दिया गया था। 

सीएम की बेटी की शादी का मुद्दा

कार्यवाही के दौरान चर्चा में बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने बिना नाम लिए एक पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी की शादी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री की बेटी की शादी में बिहार कलंकित हुआ और आरोप लगाया कि शादी के दौरान गाड़ी खींची गई और सोफा लूटा गया। इस बयान पर राजद विधायकों ने कड़ा विरोध जताया। राजद के एक विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि “आपने देश जलाया है, ये गलत बोल रहे हैं।” इसके बाद सदन में तीखी बहस शुरू हो गई। मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अगर मिथिलेश तिवारी गलत बोल रहे हैं तो राजद के विधायक शपथ लेकर कह सकते हैं कि वे गलत हैं। 

सम्राट का नाम सुनते ही कांप जाता है विपक्ष

इस दौरान राजद विधायक करिश्मा राय ने भी मिथिलेश तिवारी के भाषण का विरोध किया। जवाब में मिथिलेश तिवारी ने कहा कि ये बहन चम्पा विश्वास का नाम नहीं सुनी हैं, इसलिए ऐसा बोल रही हैं।” उनके इस बयान पर भी सदन में शोर-शराबा बढ़ गया। मिथिलेश तिवारी ने आगे कहा कि हमारे गृह मंत्री का नाम सुनते ही विपक्ष के लोग कांप जाते हैं कि बुलडोजर आ जाएगा, जबकि गृह मंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यह सरकार का बुलडोजर है।

बीजेपी विधायक की मांग

इसी क्रम में बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने सदन के माध्यम से अपनी ही सरकार से बिहार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था जरूरी है सदन में इस मुद्दे को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिससे कार्यवाही कुछ देर के लिए बाधित भी हुई।