Bihar News : पत्नी को मायके से लाने के लिए पति ने पटना हाईकोर्ट में लगाई गुहार, जजों के समझाने पर मिटे गिले-शिकवे, मुस्कुराते हुए पति के साथ ससुराल गयी दुल्हन

Bihar News : पटना हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एक बिखरने की कगार पर पहुंचा रिश्ता न सिर्फ बच गया, बल्कि दोनों पक्ष कोर्ट रूम से ही मुस्कुराते हुए एक साथ अपने घर के लिए रवाना हुए....पढ़िए आगे

Bihar News : पत्नी को मायके से लाने के लिए पति ने पटना हाईको
पत्नी के लिए गुहार - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : आजकल यह देखने में आ रहा कि वैवाहिक रिश्ते  आपसी विवाद के कारण बहुत कम समय में  तलाक तक पहुंच जाते है। अब तो यह होता कि पति पत्नी एक दूसरे की जान भी लेने में नहीं हिचकते हैं। ऐसी परिस्थिति में  पटना हाईकोर्ट ने बहुत सराहनीय योगदान दिया। आज कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद  गोलू के साथ  पत्नी अदालत से ही मुस्कुराते हुए अपने ससुराल के लिए रवाना हुई।

पटना हाईकोर्ट में गोलू ने अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए हाई  बन्दी  प्रत्यक्षीकरण दायर  किया था। जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद और जस्टिस कुमार मनीष की खंडपीठ में इस मामलें की सुनवाई हुई। इस मामलें पर सुनवाई के दौरान दूल्हा-दुल्हन के साथ दोनों पक्षों के माता-पिता भी कोर्ट रूम में उपस्थित थे। जजों के समझाने के बाद दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए।

सभी पक्षों की आपसी सहमति और खुशी को देखते हुए कोर्ट ने गोलू की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को निष्पादित कर दिया। इसके पहले कोर्ट के निर्देश पर सरकारी वकील सुनील कुमार मंडल और सहायक अधिवक्ता नीलम कुमारी ने लड़की और उसके माता पिता की ओर से, जबकि वकील अनुराग सिंह ने गोलू और उसके माता पिता को तथ्यों  को प्रस्तुत किया।

कोर्ट ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से विवाह भी कर लिया है। दोनों पति पत्नी की तरह साथ रहना चाहते हैं। इसलिए दोनों के माता पिता को भी उन्हें स्वीकार कर लेना चाहिए। कोर्ट के समझाने के बाद दोनों के माता पिता ने वर वधु को जजों के सामने ही आशीर्वाद दिया। लड़की कोर्ट से ही अपने पति और सास ससुर के साथ ससुराल के लिए विदा हो गई।