Bihar ias transfer - बिहार में भारी पैमाने पर आईएएस का ट्रांसफर, पटना के डीएम सहित कई जिले के जिलाधिकारी का हुआ तबादला
Bihar ias transfer - बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस का ट्रांसफर किया है। जिसमें कई जिलों के डीएम, प्रमंडल आयुक्त और विभाग के सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

Patna – बिहार सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिसमे पटना और गया डीएम का भी ट्रासंफर किया गया है। जहां चंद्रशेखर सिंह को पटना आयुक्त बनाया गया है। वहीं गया के डीएम त्यागराजन एमएस को पटना डीएम बनाया गया है। इसके अलावा कई दूसरे जिले के डीएम का भी तबादला किया गया है। जिसमें नालंदा, बांका, सिवान, बेतिया, मुंगेर, खगड़िया आदि जिले शामिल है।
इनमें कुछ आईएएस को प्रमोशन कर उन्हें प्रमंडल आयुक्त बनाया गया है। जहां चद्रशेखर सिंह पटना के नए आयुक्त बनाए गए हैं। वहीं मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह को अब मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। कम्फेड के एमडी राजकुमार को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार राय को भागलपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।