Bihar News: बिहार के लाखों पेंशनधारियों की 1 अप्रैल से रुक जाएगाी पेंशन, अब तक नहीं किया ये काम तो पड़ेगा भारी
Bihar News: बिहार के लाखों पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 1 अप्रैल से लाखों पेंशनधारियों की पेंशन रोक सकती है। ऐसे में पेंशनधारियों को जल्द से जल्द ये काम करना आवश्यक है।
Bihar News: बिहार के लाखों पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाले लाभर्थियों के लिए है। जानकारी अनुसार जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले पेंशनधारियों की पेंशन अप्रैल से बंद हो सकती है। इसे लेकर समाज कल्याण विभाग ने सभी लाभार्थियों से तय समयसीमा के भीतर प्रमाणीकरण कराने की अपील की है।
31 मार्च आखिरी तारीख
विभाग के अनुसार, जीवन प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। इस तारीख तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले लाभार्थियों का पेंशन भुगतान रोक दिया जाएगा। यानी अप्रैल से केवल उन्हीं लोगों को पेंशन मिलेगी, जिनका प्रमाणीकरण अपडेट है। राज्य में अब तक 85 लाख 52 हजार से अधिक पेंशनधारियों ने जीवन प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है। हालांकि, अभी भी बड़ी संख्या में लाभार्थी इस प्रक्रिया से वंचित हैं।
इन योजनाओं पर लागू नियम
जीवन प्रमाणीकरण की अनिवार्यता कई प्रमुख पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों पर लागू है, जिनमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य पेंशन डेटाबेस को अपडेट करना और मृत लाभार्थियों की पहचान कर प्रणाली को पारदर्शी बनाना है। इससे फर्जीवाड़ा रोकने और वास्तविक जरूरतमंदों तक पेंशन पहुंचाने में मदद मिलेगी।
कहां और कैसे कराएं प्रमाणीकरण?
पेंशनधारी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या वसुधा केंद्र पर जाकर आसानी से जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं। अति वृद्ध और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए आईरिस स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि फिंगरप्रिंट में समस्या होने पर आंखों के स्कैन से प्रमाणीकरण हो सके।
समस्या होने पर क्या करें?
जिन लाभार्थियों को बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण में दिक्कत हो रही है, उनके लिए फिजिकल वेरिफिकेशन की व्यवस्था भी की गई है। ऐसे लोग अपने प्रखंड कार्यालय के जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6262 पर सहायता ले सकते हैं। विभाग ने सभी पेंशनधारियों से समय रहते जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील की है, ताकि उनकी पेंशन बिना किसी बाधा के जारी रह सके।