bihar politics - चिराग पासवान ने इस युवा नेता पर जताया भरोसा, पार्टी के प्रदेश संसदीय बोर्ड के प्रधान महासचिव की सौंपी जिम्मेदारी

bihar politics - चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड के प्रधान महासचिव के पद पर युवा नेता को जिम्मेदारी सौंपी

bihar politics - चिराग पासवान ने इस युवा नेता पर जताया भरोसा

Patna - लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (लोजपा-रा) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए मनीष कुमार सिंह को पार्टी के प्रदेश संसदीय बोर्ड का प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय ने की है। इस फैसले से पार्टी को राज्य में अपनी स्थिति और मजबूत करने की उम्मीद है।

पार्टी नेताओं ने जताई खुशी


मनीष कुमार सिंह के इस मनोनयन पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने खुशी जाहिर की है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि इस पदोन्नति से पार्टी के अंदर एक सकारात्मक माहौल बना है। खुशी व्यक्त करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश महासचिव रवि रंजन प्रसाद सिंह, युवा लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, और संसदीय बोर्ड के प्रदेश महासचिव अंकित सिंह जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।

संगठन को मजबूती देने का प्रयास

यह नियुक्ति लोजपा (रामविलास) द्वारा अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मनीष कुमार सिंह को यह जिम्मेदारी देकर पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। यह उम्मीद की जा रही है कि वे अपनी नई भूमिका में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे और आगामी चुनावी रणनीति में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Report - debanshu prabhat