India-Pakistan War ceasefire- भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध खत्म, डोनाल्ड ट्रंप का दावा - दोनों देश सीजफायर के लिए तैयार

India-Pakistan War ceasefire - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा हो गई है। आज दोनों देशों ने इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी।

India-Pakistan War ceasefire- भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध खत

Patna - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध अब खत्म हो गया है। अमेरिका के राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है दोनों देश सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं।  अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल  मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने इस फैसले के लिए दोनों देशों को बधाई भी दी है।

भारत ने की पुष्टि

वही भारत सरकार ने भी सीजफायर की पुष्टि की है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई थी. इसमें फैसला लिया गया था कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल, और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है. मिसरी ने कहा कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.  

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि 'संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य ज्ञान और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद!'

Nsmch
NIHER


पाक DGMO ने खुद किया कॉल 
पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को कॉल किया। दोनों पक्षों के बीच यह सहमति बनी कि जमीन, हवा और समुद्र तीनों मोर्चों पर सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से पूरी तरह रोका जाएगा। इस समझौते को लागू करने के लिए दोनों देशों में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।