Bihar Politics : इंडियन इंकलाब पार्टी ने बिहार के कई जिलों में चलाया सदस्यता अभियान, विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक बैठकों का किया आयोजन
Bihar Politics : इंडियन इंकलाब पार्टी और अखिल भारतीय पान महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में बिहार के कई जिलों में सदस्यता अभियान चलाया गया. वहीँ कई जगहों पर बैठक कर चुनाव की रणनीति तय की गयी......पढ़िए आगे

PATNA : बिहार में आज इंडियन इंकलाब पार्टी और अखिल भारतीय पान महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर, बांका, मुंगेर और बेगूसराय ज़िलों में सदस्यता अभियान, संगठनात्मक बैठकें और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। भागलपुर के पीरपैंती, सुल्तानगंज और कहलगांव में सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली, जबकि बांका के ऊपरामा गांव और मुंगेर के विभिन्न गांवों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक बैठकों का आयोजन हुआ।
वहीं, बेगूसराय में 7 जून को होने वाली ‘संत शिरोमणि कबीर साहब संगोष्ठी सह विधानसभा चुनाव पर प्रेस वार्ता’ को लेकर तैयारी तेज़ रही। इन आयोजनों में पान समाज सहित अन्य समुदायों की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई। इंडियन इंकलाब पार्टी के सदस्यता अभियान को ज़मीन पर मजबूती मिली। जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता के मार्गदर्शन में नरेंद्र तांती जी, दिलीप तांती जी और रविंद्र तांती जी ने संगठन को गांव में सक्रिय किया।
महिला मोर्चे में वंदना देवी, माला देवी और माधुरी देवी ने नेतृत्व की कमान संभाली। स्थानीय लोगों में बदलाव की उम्मीद और जुड़ाव दोनों बढ़े हैं।