Bihar Politics : संजय झा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर भड़का जदयू, प्रदेश महासचिव बोले-काम और संगठन की मजबूती देख विरोधियों को हो रही परेशानी

Bihar Politics : जदयू नेता ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा के खिलाफ जिस तरह की अमर्यादित टिप्पणियाँ की जा रही हैं, वह उनकी बेचैनी और निराशा को साफ दर्शाता है.......पढ़िए आगे

Bihar Politics : संजय झा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर भड़का
अमर्यादित टिप्पणी पर भड़का जदयू- फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पूर्व सांसद आनंद मोहन के जदयू नेतृत्व पर आरोप के बाद सियासत गर्म है। पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने भी उनके बयानों का समर्थन किया है। हालाँकि जदयू की ओर से तीखा पलटवार किया गया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा की राजनीति में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन कुछ लोग अपनी घटती राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए अब भाषा और मर्यादा दोनों भूलते जा रहे हैं। जनता दल (यू) से बाहर हो चुके नेताओं द्वारा हमारे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के खिलाफ जिस तरह की अमर्यादित टिप्पणियाँ की जा रही हैं, वह उनकी बेचैनी और निराशा को साफ दर्शाता है।

उन्होंने कहा की सच्चाई यह है कि जनता ने हमेशा काम और नेतृत्व पर भरोसा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जो जिम्मेदारी संजय झा को दी, उसके सकारात्मक परिणाम आज सबके सामने हैं। पार्टी लगातार मजबूत हुई है, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।

सेतु ने कहा की कुछ लोगों को शायद यह स्वीकार करने में कठिनाई हो रही है कि जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास आज भी नीतीश कुमार के नेतृत्व और जनता दल (यू) की विचारधारा के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है। व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के कारण पार्टी अनुशासन और गठबंधन धर्म को नजरअंदाज करने वाले लोग आज नैतिकता की बातें करें, यह जनता भी समझती है।

उन्होंने कहा की हम जैसे समर्पित कार्यकर्ता अपने नेतृत्व के सम्मान और पार्टी की गरिमा के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। आलोचना होनी चाहिए, लेकिन राजनीतिक संवाद की भी एक मर्यादा होती है।