Bihar News: जदयू नेता छोटू सिंह ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, पूर्व मुख्यमंत्री से इन मुद्दों पर बड़ी चर्चा

Bihar News: जदयू नेता छोटू सिंह ने शनिवार को नीतीश कुमार से मुलाकात की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री से कई मुद्दों पर चर्चा भी की।

छोटू सिंह
नीतीश कुमार से मिले छोटू सिंह - फोटो : News4nation

Bihar News:  बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने अपने साथियों के साथ जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नए बिहार के शिल्पकार नेता नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। 

सीएम नीतीश से मिले छोटू सिंह 

मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अरविंद कुमार सिंह ने बिहार के विकास मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने आम जनता समस्याओं और अपेक्षाओं को भी नेता के समक्ष रखा।

सकारात्मक पहल का आश्वासन 

नेता नीतीश कुमार ने भी सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया और राज्य के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस मुलाकात को राज्य के सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।