Waqf Amendment Bill:: वफ्फ़ संशोधन बिल को लेकर बोले जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, कहा-पसमांदा के लिए नहीं हुआ कोई काम...

Waqf Amendment Bill:: वफ्फ़ सशोधन बिल संसद से पारित होने के बाद उसपर राष्ट्रपति की मुहर भी लग चुकी है. इसी कड़ी में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा वफ्फ़ की जमीन पर कोई स्कूल नहीं खुला.....पढ़िए आगे

Waqf Amendment Bill:: वफ्फ़ संशोधन बिल को लेकर बोले जदयू के क
वफ्फ़ संशोधन बिल पर संजय झा - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की वक़्फ़ बिल को राष्ट्रपति भवन से मंजूरी मिल गई है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि जिस पर्पस के लिए यह बिल लाया गया है। वह पूरा हो जेपीसी में हमारी पार्टी के भी मेंबर थे। मैं भी उस मीटिंग में था। जो लोगों ने सुझाव दिया। सारा कंसर्न लोगों के बीच बातो को रखा गया है। सारे लोगों के सुझाव को रखा गया है। उसका परपस यही था कि गरीब लोगों को मदद करना पारदर्शिता आएगी और सही जगह पैसा लगेगा।

लोग सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा जाएंगे। जिस पर उन्होंने कहा कि कोर्ट में बात रखने का सबको अधिकार है। लेकिन जो परपस था सरकार का लाने का। इससे पहले भी अमेंडमेंट हुआ है। 2013 में अमिडमेन्ट हुआ था। उसमें व्यापक सुधार के लिए पसमांदा की महिलाएं थी। जिनका लाभ नहीं मिलता था। बिहार में जातीय गणना हो गई। 73% पापुलेशन पसमांदा मुसलमान की है। वक्फ को लेकर कहा की उनके बीच में अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। कोई स्कूल नहीं खुला है अब बेहतर काम हो पाएगा। वही जदयू के कई नेता इस्तीफा दे रहे हैं जिस पर उन्होंने कहा कि कहां से कागज लेकर चले आते हैं कहां से किसको उठा कर लाते हैं कोई नाराजगी नहीं है। जदयू में जिन लोगों का नाम विपक्ष के लोग ले रहे हैं।  उन्होंने विपक्ष से सवाल पूछ डाले की 2005 से पहले क्या पंचायत में आरक्षण था। पिछड़ों को आरक्षण था क्या। जब नीतीश कुमार के सरकार आई तो सभी को आरक्षण मिला। मुखिया और पंचायत समिति बने हुए अति पिछड़ा ईबीसी की वजह से वह नीतीश कुमार जी का देन है। कहीं से किसी को ट्रैक रिकार्ड देने की या लेने की जरूरत नहीं है नीतीश कुमार को। 

NIHER

उन्होंने कहा की भागलपुर में दंगा पीड़ित को मंथली पेंशन मिलता है। तेजस्वी यादव की बात को छोड़िए। तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बनेगी तो इस बिल को कूड़े दान में डाल देंगे। जिस पर उन्होंने कहा कि वे लोग भावना भड़काने का काम करते हैं। तेजस्वी यादव से आप अपेक्षा भी क्या कर सकते हैं। नीतीश कुमार ने 20 साल लोगों के बीच काम करके अपना जगह बनाया। भावना भड़काने का काम नहीं किया। 20 साल में यहां एक दिन भी कर्फ्यू नहीं लगा है। यह सबसे बड़ा ट्रैक रिकॉर्ड है नीतीश कुमार जी के काम करने का यहां कोई दिक्कत नहीं है बेहतर प्रबंधन हो यही कोशिश किया जाएगा। वहीं राहुल गांधी के बिहार आगमन पर उन्होंने कहा कि चुनाव यहां है तो कहां जाएंगे। राहुल गांधी लोकसभा में क्यों नहीं बोले। विपक्ष के नेता थे तो उनको बोलना चाहिए था।

Nsmch