Bihar Politics: 'बुलडोजर एक्शन रोक दीजिए', बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से किस नेता ने की अपील, जानिए क्या कहा?

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को स्वास्थ्य मंत्री ने बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इस मामले में जानकारी दी है। पढ़िए पूरी खबर

सम्राट चौधरी
बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद से ही बुलडोजर एक्शन जारी है। विपक्ष के कई नेता आरोप लगा रहे हैं कि यूपी को देख कर बिहार में बुलडोजर एक्शन किया जा रहा है। कई विपक्ष दल इसका विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बड़े नेता ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से कहा है कि वो बुलडोजर एक्शन को बंद कर दे। यूपी का नकल करना सही बात नहीं है। दरअसल, ये नेता कोई और नहीं बल्कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हैं। 

इरफान अंसारी की सलाह 

इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडियो पर सम्राट चौधरी के साथ तस्वीर साझा की है। साथ ही उन्होंने लिखा कि है उनके और सम्राट चौधरी के बीच क्या क्या बातचीत हुई है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री लिखते हैं कि, "झारखंड के महामहिम राज्यपाल हमारे अभिभावक श्री संतोष गंगवार जी के पुत्र के विवाह समारोह में हमारे साथी, बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मुलाकात हुई।

बुलडोजर की नहीं, भाईचारे की भाषा अपनाइए 

उन्होंने आगे लिखा कि, "इस अवसर पर उनसे मैंने स्पष्ट रूप से कहा- “बुलडोज़र की भाषा नहीं, भाईचारे और संवाद की भाषा अपनाइए।” आपके और मेरे पिताजी ने साथ मिलकर काम किया है। हमारे बीच पुराना पारिवारिक और राजनीतिक संबंध रहा है।हम झारखंड में समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं, आप भी बिहार में जोड़ने का काम करें—तोड़ने का नहीं।

बिहार में नहीं चलेगी यूपी की नकल 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, उत्तर प्रदेश की नकल बिहार में नहीं चलेगी। बिहार के लोग ऐसी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करते। सद्भाव, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द से ही देश आगे बढ़ेगा। जानकारी अनुसार झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे के विवाह समारोह में अलग-अलग राजनीतिक दलों के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में कई राज्यों के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री के साथ भाजपा, कांग्रेस और झामुमो (JMM) सहित विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे।