Tejashwi Yadav Son : लालू यादव ने अपने पोते का किया नामकरण, तेजस्वी के बेटे को इस नाम से जानेगी दुनिया

Tejashwi Yadav Son : राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने पोते का नामकरण कर दिया है। लालू यादव ने अपने नाम पर अपने पोते का नाम रखा है। इसकी जानकारी खुद लालू यादव ने दी है। आइए जानते हैं तेजस्वी के बेटे का क्या नाम रखा गया है...

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव के बेटे का नाम - फोटो : social media

Tejashwi Yadav Son :  राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने पोते और तेजस्वी यादव के बेटे का नामकरण कर दिया है। तेजस्वी यादव के बेटे को अब "इराज" के नाम से जाना जाएगा। लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपने पोते का नाम लालू यादव के नाम पर रखा है। लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया पर ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि बीते दिन तेजस्वी यादव पिता बने हैं। कोलकाता में उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया जिसके बाद से ही लालू परिवार में जश्न का माहौल है।  

इराज लालू यादव

लालू यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर लिखा कि," हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने और राबड़ी देवी ने "इराज" रखा है। तेजस्वी और राज श्री ने उसका पूरा नाम "इराज लालू यादव" रखा है। कात्यायनी का जन्म कात्यायनी अष्टमी को हुआ था, जो कि शुभ नवरात्रि का छठा दिन है और इस नन्हे बच्चे का जन्म बजरंग बली हनुमान जी के मंगल दिन मंगलवार को हुआ है, इसलिए उसका नाम इराज रखा गया है। (इराज) आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! नवजात और उसकी माँ स्वस्थ हैं।"

लालू ने रखा नाम 

लालू यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पोते के नाम का ऐलान करते हुए बताया कि माँ और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। बता दें कि बीते दिन लालू परिवार में खुशियां आई। तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बने। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी सभी को दी। जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया। लालू यादव को तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल पर उनके पोते से मिलाया। 

नए मेहमान के आने से जश्न का माहौल 

जिसके बाद लालू यादव खुद अस्पताल पहुंचे और अपनी बहू और पोते से मिले। लालू यादव ने बीते दिन ट्विट कर कहा था कि," अपने परिवार में छोटे पोते का गर्व से स्वागत करता हूं"। लालू यादव ने इसके साथ ही कई तस्वीरें भी शेयर की थी। वहीं अब माना जा रहा है कि जल्द ही लालू परिवार पटना वापस आएगा। वहीं पटना आने के बाद लालू परिवार की ओर से बड़ा जश्न किया जाएगा। बेटे के आगमन पर लालू परिवार में खुशियों का माहौल है।