Bihar News : महावीर वात्सल्य अस्पताल ने गर्ल्स स्कूलों में लगाया हेल्थ कैंप, 200 से अधिक छात्राओं और शिक्षकों की हुई स्वास्थ्य जांच

Bihar News : महावीर वात्सल्य अस्पताल ने गर्ल्स स्कूलों में ल

PATNA : महावीर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा संचालित महावीर वात्सल्य अस्पताल ने पटना के  विभिन्न गर्ल्स स्कूल में किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सह हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर महावीर वात्सल्य अस्पताल के गायनेकोलॉजिस्ट डॉ अनामिका पांडे,स्कूल के प्राचार्य विंसी मैथ्यू  एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।  कई बच्चों का चेकअप करके अस्पताल द्वारा दवा भी दी गई, जहां स्कूल छात्राओं को काउंसलिंग का लाभ मिला वही लगभग 200 छात्राओं के साथ शिक्षकों को जांच करके दवा भी दी गई। 

वहीं महावीर वात्सल्य अस्पताल के गायनेकोलॉजिस्ट डॉ अनामिका पांडे  ने कहा कि कहा कि 10 से 16 वर्ष की उम्र किशोरावस्था की होती है। यह उम्र बेहद संवेदनशील होता है, क्योंकि इस उम्र में हार्मोन में व्यापक बदलाव होने लगते हैं। मानसिक के साथ शारीरिक अंगों में भी बदलाव होते हैं। ऐसे में किशोर-किशोरियों के समक्ष कई प्रकार की समस्याएं और जटिलताएं भी आती है। लेकिन कई कारणों से इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को नहीं दे पाते। ऐसे में जरूरी है किशोर किशोरियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने अभिभावकों को बताएं। अभिभावकों के लिए जरूरी है कि किशोर किशोरियों में किसी भी प्रकार के समस्या होने पर उनकी बातों को सुने और उन्हें मदद करें। 

वहीं प्राचार्य विंसी मैथ्यू ने कहा कि किशोरावस्था में लड़कियों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में मुख्य रूप से उदासी, चिड़चिड़ापन, लगातार चिंता या डर, नींद के पैटर्न में बदलाव, शैक्षणिक प्रदर्शन में गिरावट, सामाजिक अलगाव और बिना किसी स्पष्ट कारण के शारीरिक शिकायतें रहती है। पोषण से जुड़ी समस्याओं में एनीमिया, कुपोषण और अधिक वज़न या मोटापा खाने से जुड़े विकार रहता है। 

किशोरावस्था में कई प्रकार के व्यवहार में बदलाव होते हैं। इस समय मन में कई प्रकार की बेचैनियां भी होने लगती है। आयरन युक्त भोजन करना चाहिए। पौष्टिक भोजन नहीं मिलने के कारण किशोरियों में एनीमिया की शिकार भी हो जाती हैं।