Bihar Board 10th Result 2026: मैट्रिक का रिजल्ट आज होगा जारी, बिहार बोर्ड ने किया कंफर्म, 01.15 बजे होगा 15 लाख परीक्षार्थियों का भविष्य तय
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज रविवार को मैट्रिक (10वीं) परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। दोपहर 1:15 बजे बोर्ड ऑफिस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर परिणाम घोषित करेंगे।
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने सूचित किया है कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल आज, यानी 29 मार्च 2026 को दोपहर 01:15 बजे जारी किया जाएगा। 10वीं का रिजल्ट बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, डॉ. बी. राजेन्द्र भी मौजूद रहेंगे।
यहां करें रिजल्ट चेक
उन्होंने यह भी बताया कि छात्र अपना परीक्षाफल बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं- https://result.biharboardonline.org अथवा https://matricbiharboard.com पर देख सकेंगे। 15 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस साल करीब 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनका इंतजार आज खत्म हो जाएगा। परीक्षाएं 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच राज्यभर के 1762 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन निम्न वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे-
results.biharboardonline.com
www.digilocker.gov.in
onlinebseb.in
secondary.biharboardonline.com
SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें- BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456) और इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।