Bihar Politics : मंत्री संतोष सुमन ने कांग्रेस को बताया लोकतंत्र और संविधान को रौदने का अपराधी, कहा आपातकाल में कुचले गए लोगों के मौलिक अधिकार

Bihar Politics : बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कांग्रेस को लोकतंत्र और संविधान को रोकने का अपराधी बताया है.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : मंत्री संतोष सुमन ने कांग्रेस को बताया लोकत
कांग्रेस पर तंज - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ.संतोष सुमन ने कहा है कि कांग्रेस देश के लोकतंत्र और संविधान को रौदने का अपराधी है। आज से 50 साल पहले कांग्रेस ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल लगा कर न केवल नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचला, बल्कि बाबा साहेब के संविधान को भी लहूलुहान किया।

सुमन ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता संविधान की प्रति लहरा कर संविधान और लोकतंत्र बचाने का जो ढोंग करते हैं, उन्हें आपातकाल के उन काले दिनों को भी याद करना चाहिए। 

कहा की  21 महीने के उन दहशत भरे दिनों में पुलिस के बूटों के नीचे बाबा साहेब द्वारा नागरिकों को दिए गए उनके मौलिक अधिकारों को कुचला गया था। पूरे देश को जेलखाना बना दिया गया था।

उन्होंने कहा कि 50 साल गुजर जाने के बाद भी कांग्रेस की तानाशाही जस की तस है। 'आपातकाल दिवस' पर कांग्रेस को प्रायश्चित कर देश की जनता से अपनी काली करतूतों के लिए माफी मांगनी चाहिए।