Kanya Pujan: नवरात्रि में कन्याओं को भूल कर भी ना दें ये वस्तुएं, कन्या पूजन पर रखे खास ध्यान, कहीं नाराज ना हो जाएं माँ दुर्गा
Kanya Pujan: नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। अष्टमी -नवमी को कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन के दिन इन कन्याओं को क्या दें और क्या ना दें आइए जानते हैं।

Kanya Pujan: नवरात्रि के नौ दिनों की दुर्गा पूजा में अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर पूजित किया जाता है। उनके चरण धोकर, श्रृंगार कराकर, उन्हें भोजन कराया जाता है और सामर्थ्य अनुसार उपहार भी दिए जाते हैं। हालांकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कन्याओं को कुछ चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है और यह सीधे देवी मां से जुड़ा हुआ है।
किन वस्तुओं को न दें गिफ्ट?
नुकीली या धारदार वस्तुएं – जैसे चाकू, ब्लेड, कांच की चूड़ी या नोकदार क्लिप। इससे बच्चियों को चोट लग सकती है।
लोहे की चीजें – लोहा शनि ग्रह से जुड़ा माना जाता है, जिसे कन्या पूजन में देना शुभ नहीं होता।
पुरानी या इस्तेमाल की हुई वस्तुएं – यह अशुद्ध मानी जाती हैं, इसलिए पूजा में वर्जित हैं।
काले रंग के कपड़े – मां दुर्गा के पूजन में लाल, पीले, गुलाबी और नारंगी जैसे शुभ रंगों का महत्व है।
सिर्फ पैसे देना – केवल नकद देना औपचारिकता माना जाता है, इसलिए इसके साथ कोई वस्तु या गिफ्ट देना जरूरी है।
प्लास्टिक की वस्तुएं – धार्मिक दृष्टि से प्लास्टिक को शुभ नहीं माना जाता, इसलिए प्लास्टिक के खिलौने या बर्तन देने से बचना चाहिए।
क्या दें गिफ्ट?
कन्याओं को भोजन के साथ-साथ खिलौने, किताबें, स्टील के बर्तन, कपड़े, फल या मिठाइयां देना शुभ माना जाता है। आज नवरात्रि का छठा दिन है। अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन किया जाता है। कई जगहों पर अष्टमी तो कई जगहों पर नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। इस बार अष्टमी 30 सितंबर और नवमी 1 नवंबर को है। 2 अक्टूबर को दशमी है।