Bihar News: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, बिहार STF की टीम ने पटना से दबोचा

Bihar News: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी राजधानी पटना से की गई। बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में संजीव मुखिया को गिरफ्तार किया गया है...

संजीव मुखिया
संजीव मुखिया गिरफ्तार- फोटो : social media

Bihar News:  राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव  मुखिया को बिहार एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार गुरुवार की रात पटना से एसटीएफ की टीम ने संजीव मुखिया को दबोचा है। पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया पर तीन लाख का इनाम घोषित किया था। संजीव मुखिया को ईओयू और बिहार एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर पटना से गिरफ्तार किया है। नीट पेपर लीक मामले में  संजीव मुखिया मुख्य आरोपी है और लंबे समय से फरार था। 10 अप्रैल को बिहार पुलिस ने संजीव मुखिया पर तीन लाख का इनाम घोषित किया था। 

कौन है संजीव मुखिया

संजीव मुखिया पहले नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था। उस पर आरोप है कि उसने NEET परीक्षा में छात्रों से 40-40 लाख रुपये लेकर प्रश्न पत्र लीक किया। यह कोई पहला मामला नहीं है जिसमें उसका नाम सामने आया हो। 2016 की सिपाही भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक कांड में उसका नाम जुड़ा था। इसके अलावा, बीपीएससी शिक्षक बहाली घोटाले में वह पहले ही जेल जा चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसका बेटा डॉ. शिव कुमार, जो पीएमसीएच से एमबीबीएस कर चुका है फिलहाल जेल में बंद है। इससे परीक्षा माफिया के नेटवर्क और परिवार में सक्रिय संलिप्तता की ओर इशारा मिलता है।

पुलिस का सघन अभियान

संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ रखा था। कई जांच एजेंसियों ने देश के विभिन्न हिस्सों में उसकी तलाश में छापेमारी भी की थी लेकिन अब तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। वहीं अब ईओयू की टीम और बिहार एसटीएफ ने संजीव मुखिया को पटना से दबोच लिया है।

Nsmch

एडीजी ने की पुष्टि

जानकारी EOU के ADG नैय्यर हसनैन ख़ान ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान दानापुर पुलिस का पूरा सहयोग रहा । गुरुवार की रात मिले इनपुट पर दानापुर थाना क्षेत्र के शागुनामोर स्थित एक अपार्मेंट से संजीव मुखिया को गिरफ्तार किया गया है। संजीव मुखिया पर 3 लाख का इनाम घोषित था। फ़िलहाल संजीव मुखिया से पूछताछ जारी है। नीट पेपर लीक मामले आगे की कार्रवाई जारी है।

Editor's Picks