पटना में निरहुआ का बड़ा धमाका: खेसारी के 'राजनीति' छोड़ने पर किया तीखा पलटवार, पवन सिंह को लेकर कर दिया चौंकाने वाला खुलासा!

पटना पहुंचे बीजेपी नेता निरहुआ ने खेसारी लाल यादव के राजनीति छोड़ने वाले बयान पर दिया करारा जवाब। पवन सिंह के राज्यसभा जाने को लेकर भी किया बड़ा खुलासा। जानें पूरी रिपोर्ट।

पटना में निरहुआ का बड़ा धमाका: खेसारी के 'राजनीति' छोड़ने पर

Patna - भोजपुरी सुपरस्टार और भारतीय जनता पार्टी के नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है । उन्होंने खेसारी लाल यादव के राजनीति छोड़ने वाले बयान पर करारा पलटवार किया और पवन सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की 

भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' शुक्रवार को राजधानी पटना पहुंचे । यहाँ मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने साथी कलाकार खेसारी लाल यादव के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें खेसारी ने राजनीति को 'ईमानदार लोगों की जगह नहीं' बताया था । निरहुआ ने साफ शब्दों में कहा कि राजनीति ईमानदार लोगों के लिए ही बनी है, न कि 'नॉनसेंस' लोगों के लिए 

"कलाकार एक परिवार हैं, विवाद को न दें तूल"

हालांकि, तीखी प्रतिक्रिया के बाद निरहुआ ने अपना रुख थोड़ा नरम किया । उन्होंने स्पष्ट किया कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी कलाकार एक परिवार और भाई की तरह हैं । उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत मतभेदों को ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि सभी का अंतिम लक्ष्य समाज को आगे बढ़ाना ही है 

पवन सिंह के राज्यसभा जाने का बड़ा संकेत

सबसे चौंकाने वाला बयान निरहुआ ने पवन सिंह को लेकर दिया । उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पवन सिंह निश्चित रूप से राज्यसभा जाएंगे । निरहुआ ने कहा कि भाजपा में कब किसे क्या जिम्मेदारी मिलेगी यह पहले से तय नहीं होता, लेकिन पवन सिंह को बड़ा मौका जरूर मिलेगा 

पत्नी वाले बयान और नीतीश कुमार पर सफाई

निरहुआ ने हाल ही में अपनी पत्नी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भी सफाई दी । उन्होंने कहा कि उनकी बात को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया था; वे केवल दो पीढ़ियों की सोच के अंतर को समझा रहे थे । इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और बिहार को मजबूत करने के लिए उनके कार्यों की सराहना की 

चुनाव प्रचार की बड़ी जिम्मेदारी

निरहुआ ने बताया कि पार्टी ने उन्हें बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के चुनावों में प्रचार की अहम जिम्मेदारी सौंपी है । उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करना जारी रखेंगे । वहीं, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने इसे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का फैसला बताया