सम्राट सरकार में मंत्री बने निशांत, 32 मंत्रियों को दिलाई गई शपथ, पीएम मोदी-नीतीश कुमार रहे मौजूद
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार के 32 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत सबसे प्रमुख चेहरे रहे.
Bihar cabinet expansion : बिहार की सम्राट सरकार का गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजय सिन्हा, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार जयसवाल, लेसी सिंह ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली. वहीं कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली जिसमें 15 भाजपा से, 13 जदयू से, 2 लोजपा (रा) से और हम तथा आरएल एम से 1-1 ने मंत्री पद की शपथ ली.
दरअसल, पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने शपथ ली. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जेनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर एवं अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली.
भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष सुमन, रमा निषाद ने मंत्री पद की शपथ ली.

रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी मंडल, केदार गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन ने मंत्री पद की शपथ ली.

सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल, प्रमोद कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली.

श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार, दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली.