CM Nitish News: जन्मदिन पर 'पापा नीतीश' से अनोखे अंंदाज में निशांत ने लिया आशीर्वाद, पिता-पुत्र की भावुक करने वाली तस्वीरें, देखिए...

CM Nitish News: सीएम नीतीश के बेटे निशांत अपने जन्मदिन के दिन सीएम आवास पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पिता से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम नीतीश के भाई सतीश भी मौजूद रहें।

Nishant Kumar met CM Nitish
Nishant Kumar met CM Nitish- फोटो : social media

CM Nitish News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौटे बेटे निशांत कुमार का आज जन्मदिन है। निशांत कुमार आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के दिन सुबह सुबह निशांत पटना के महावीर मंदिर पहुंचे हैं। निशांत ने महावीर मंदिर में भगवान महादेव की आराधना किए। महादेव की भक्ति में लीन दिखे। महावीर मंदिर में निशांत ने सावन के पावन महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। महादेव के पूजा आराधना करते हुए निशांत के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई है।

वहीं मंदिर में आराधना के बाद निशांत कुमार सीएम आवास पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पिता और बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश से मुलाकात की। दोनों की भावुक कर देने वाली तस्वीरें भी सामने आई है। सीएम नीतीश बेटे को आशीर्वाद देते दिखें। वहीं सीएम नीतीश ने निशांत को गले लगाया। दोनों की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान सीएम नीतीश के भाई सतीश कुमार भी मौजूद थे। 

इसके पहले महावीर मंदिर में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान निशांत ने कहा कि, आज उनकी जन्मदिन है और उनकी माँ जब इस दुनिया में थीं तो वो उनके हर जन्मदिन पर पूजा कराती थी। अब उनके पिता इस क्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। महावीर मंदिर में पूजा के बाद दरिद्राय भोजन कराई जाएगी। 

इस दौरान निशांत कुमार ने जमकर अपने पिता और सीएम नीतीश की सराहना की। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर निशांत ने कहा कि सरकार सभी मामलों को देख रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। निशांत ने कहा कि चुनाव नजदीक है ऐसे में बिहार की जनता से अपील है कि वो एनडीए को जिताएं और पिता जी को फिर से सीएम बनाएं। 

वहीं सीएम नीतीश के कार्यों को लेकर किए गए सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि, बिहार में बहुत काम किया है। 1 करोड़ लोगों को रोजगार दिया, सरकारी नौकरी दी। 35 प्रतिशत आरक्षण बिहार के मूल महिला निवासी को दिया। 21 हजार पुलिसकर्मी को नियुक्ति किया। 40 हजार पुलिसकर्मियों की और भर्ती होने वाली है। 7 हजार से अधिक महिला स्वास्थ्य कर्मी की बहाली हुई। वृक्षारोपण कर रहे हैं 50 हजार, 125 यूनिट बिजली फ्री दे रहे हैं।

पटना अभिजीत की रिपोर्ट