निशांत ने की पूर्व सांसद अरुण कुमार से मुलाकात, अनुभवी नेता से सीखकर युवा जोश के साथ पापा नीतीश का सपना करेंगे पूरा

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अनुभवी लोगों से सीखकर, युवा जोश के साथ मिलकर हमलोग पिताजी के संकल्पों से रचे बिहार की विकास यात्रा में अपना बेहतर योगदान कर पायेंगे।

Nishant met former MP Arun Kumar
Nishant met former MP Arun Kumar- फोटो : news4nation

Nishant : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने सियासी एंट्री लेने के बाद अब पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करना शुरू किया है. उन्होंने शुक्रवार को जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार से उनके आवास पर मुलाकात हुई। उनके साथ जद(यू) विधायक  ऋतुराज भी मौजूद थे। निशांत ने कहा कि हमने संगठन और प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विषयों पर अरुण कुमार से सार्थक संवाद किया।  उन्होंने कहा कि अनुभव और युवा जोश दोनों की अपनी अहमियत है। मुझे उम्मीद है कि अनुभवी लोगों से सीखकर, युवा जोश के साथ मिलकर हमलोग पिताजी  के संकल्पों से रचे बिहार की विकास यात्रा में अपना बेहतर योगदान कर पायेंगे।


दरअसल, निशांत कुमार की सियासी एंट्री ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने वाले निशांत ने हाल ही में सक्रिय राजनीति की ओर कदम बढ़ाया है, जिसे नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत से जोड़कर देखा जा रहा है। उनकी छवि अब तक सादगी और शांत स्वभाव की रही है, लेकिन राजनीति में आने के बाद उनकी भूमिका और सक्रियता पर सभी की नजर है।


 निशांत कुमार अपनी इसी भूमिका का निर्वहन करने के लिए लगातार जदयू के विभिन्न नेताओं से मिल रहे हैं। वे न सिर्फ अपनी अलग पहचान बना रहे हैं, बल्कि जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का भरोसा भी जीत रहे हैं। एक दिन पहले ही वे इफ्तार पार्टी में दिखे थे. इसी तरह कई अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में इन दिनों निशांत सक्रिय हैं. जदयू के भीतर उनकी भूमिका धीरे-धीरे स्पष्ट हो रही है, जहां उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।