Bihar Politics: 4 घंटे लेट इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए नितिन नवीन, दिल्ली बीजेपी दफ्तर में होगा भव्य स्वागत

Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन आखिरकार दिल्ली रवाना हो गए हैं। नितिन नवीन की फ्लाइट 4 घंटे लेट थी। 8.25 की फ्लाइट 4 घंटे बाद उड़ान भरी। दिल्ली में उनके लिए भव्य स्वागत के इंतजाम किए गए हैं।

नितिन नवीन
दिल्ली रवाना हुए नितिन नवीन - फोटो : News4nation

Bihar Politics:  बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली रवाना हो गए हैं। नितिन नवीन की फ्लाइट 4 घंटे लेट हो गई थी जिसके कारण को 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि उनका टिकट इंडिगो की फ्लाइट में था। इंडिगो से ही वो दिल्ली रवाना हुए हैं। उनका फ्लाइट नंबर 6e2163 है।  

बिहार के लोगों ने दिया आशीर्वाद 

दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर नितिन नवीन ने कहा कि, "बिहार के लोगों की शुभकामनाएं हैं, बिहार के लोगों, मेरे क्षेत्र के लोगों ने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया।" जाते-जाते कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा संदेश देते हुए कहा कि धैपूर्वक कार्यकर्ता को संगठन के लिए काम करना चाहिए। इसके पहले नितिन नवीन ने पटना महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की। अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने पहुंचे। सरदार वल्लभभाई पटेल की पूर्णतिथि पर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस दौरान सीएम नीतीश ने उन्हें बधाई भी दिया। 

सम्राट चौधरी से मुलाकात

वहीं नितिन नवीन से एनडीए के तमाम नेताओं ने मुलाकात कर बधाई दी। सम्राट चौधरी के साथ नितिन नवीन की बंद कमरे में मुलाकात हुई। बता दें कि बीते दिन सबसे पहले सम्राट चौधरी ही नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे थे और जानकारी दिए थे कि आप राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं। 

कार्यभार संभालेंगे नितिन नवीन 

दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता सहित बीजेपी के तमाम बड़े नेता नितिन नवीन का स्वागत करेंगे। जिसके बाद नितिन नवीन बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। जेपी नड्डा वहां उन्हें रिसीव करेंगे। ग्राउंड फ्लोर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कक्ष में नितिन नवीन राष्ट्रीय कार्यकारी का पदभार संभालेंगे। बीजेपी कार्यालय में उनके लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं। बीजेपी मुख्यालय में बिहारी डिश की व्यवस्था की गई है।  

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट