अध्यक्ष बनने के बाद पहली होली पर पटना पहुंचे नितिन नवीन, महिला कार्यकर्ताओं की मांग पर किया ऐलान - करेंगे यह काम

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार होली के अवसर पर पटना पहुंचे। इस दौरान होली पर जोरदार उत्साह नजर आया.

Nitin Naveen
Nitin Naveen- फोटो : news4nation

Bihar News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। उनके पटना आगमन पर हवाईअड्डे पर भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं पटना में भारतीय जनता पार्टी का होली मिलन समारोह इस बार खास रहा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार होली के अवसर पर पटना पहुंचे। उनके स्वागत के लिए भाजपा पटना महानगर के कार्यकर्ताओं ने भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।


कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह होली के रंग में रंगा नजर आया। मंच पर पहुंचते ही नितिन नवीन ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “सभी कार्यकर्ताओं को होली की बहुत-बहुत बधाई। पटना महानगर के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मैं प्रणाम करता हूं।” उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “होली में गाना सुनना चाहिए, भाषण नहीं। गाने का आनंद लीजिए, बुरा ना मानो होली है।” उनके इस अंदाज पर कार्यकर्ता झूम उठे।


होली के गीतों पर खुद नितिन नवीन भी थिरकते नजर आए। महिला कार्यकर्ताओं ने जब उनसे कहा कि फोटो खिंचवाए बिना जाने नहीं देंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हम यहीं से खींच देंगे।” इस पर पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।


राजनीतिक सफर की बात करें तो नितिन नवीन लंबे समय से बिहार भाजपा की सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे हैं। पटना से विधायक के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। संगठन कौशल और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद की शैली ने उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला होली समारोह था, जिसे शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद के रूप में भी देखा जा रहा है।


होली मिलन समारोह के जरिए भाजपा ने एकजुटता और उत्साह का संदेश देने की कोशिश की, वहीं नितिन नवीन ने भी साफ कर दिया कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता ही हैं।

नरोत्तम की रिपोर्ट