Bihar Budget Session: STET में EWS आरक्षण पर नीतीश सरकार का जवाब,10% प्रावधान लागू, हाईकोर्ट आदेश का करेंगे अवलोकन
Bihar Budget Session: बिहार STET में EWS को आरक्षण देने की मांग सदन में उठी। जवाब में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि, सरकार इस पर विचार करेगी।
Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 16वां दिन है। 16वें दिन की कार्यवाही जारी है। इसी बीच सदन में बिहार में STET परीक्षा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 5% आरक्षण देने के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि राज्य में EWS के लिए 10% आरक्षण का प्रावधान पहले से लागू है।
EWS को आरक्षण देने की मांग
मंत्री ने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) में 10% EWS आरक्षण प्रभावी रूप से लागू किया जा चुका है। STET के संदर्भ में उठाए गए मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश का अवलोकन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी स्तर पर आरक्षण के प्रावधान में कमी पाई जाती है या अनुपालन में कोई त्रुटि सामने आती है, तो सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी।
सरकार करेगी विचार
गौरतलब है कि STET और TRE में आरक्षण व्यवस्था को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लगातार सवाल उठते रहे हैं, जिस पर सरकार ने स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया है।