पशुपति कुमार पारस ने नव वर्ष के पहले दिन दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की मनाई जयंती, किया नमन

Pashupati Kumar Paras
Pashupati Kumar Paras- फोटो : news4nation

Pashupati Kumar Paras : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राज्य कार्यालय कौटिल्य नगर, विधायक काॅलोनी पटना में दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान की 67वीं जयंती बुधवार को मनाई गई.  पार्टीजनों एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई। इसके उपरांत पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान के जयंन्ती के अवसर पर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित की. 


इसके उपरान्त दिवंगत नेता की जीवनी एवं उनके व्यक्त्वि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान दलितों, शोषितों एवं कमजोर वर्गों के मुखर आवाज थे तथा देश में दलितों के बड़े नेता के रूप में जाने जाते थे। वे हमेशा जनमानस एवं गरीबों के भलाई के लिए अपने राजनीतिक जीवन में समर्पित एवं संघर्षरत रहे। 


वे चार बार लोकसभा के सदस्य रहे तथा संसद में बिहारवासियों के हक और अधिकार के लिए आवाज उठाते रहते थे। मुख्य प्रवक्ता ललन चन्द्रवंशी ने बताया कि इस मौके पर पशुपति कुमार पारस ने अपने छोटे भाई रामचन्द्र पासवान को याद करते हुए कहा कि उनके असमायिक निधन से हमारे परिवार और पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान पहुँचा आज बड़े दुःख के साथ उनके जयंती के अवसर पर उनकों श्रद्वांजलि देना पड़ रहा है। आगे मुख्य प्रवक्ता ललन चन्द्रवंशी ने बताया कि पशुपति कुमार पारस ने नए वर्ष पर बिहार एवं देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 


इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव विरेश्वर सिंह, अम्बिका प्रसाद बीनू दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा,युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, चन्दन गांधी, पारसनाथ गुप्ता, डा0 सुमन, शिवनाथ पासवान, रणजीत पासवान, सत्यनारायण शर्मा, कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र विश्वकर्मा, अंकित दूबे सहित रालोजपा एवं दलित सेना के नेताओं ने स्व0 रामचन्द्र पासवान के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

अभिजीत की रिपोर्ट