पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत का किराया होगा बेहद खास, किन स्टेशनों पर रुकेगी और क्या है टाइमिंग, जानिए पूरी डिटेल

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन 20 जून से शरू हो रहा है. इसका किराया और रूट सहित टाइमिंग भी भारतीय रेलवे ने जारी कर दिया है.

Patliputra Gorakhpur Vande Bharat
Patliputra Gorakhpur Vande Bharat- फोटो : news4nation

Vande Bharat: पटना से गोरखपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सिवान दौरे पर पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. हालांकि इस ट्रेन का नियमित परिचालन 22 जून से शुरू होगा. 


7 घंटे में 483 किलोमीटर का सफर

नई वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र जंक्शन से दोपहर 3:30 बजे खुलेगी और रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 483 किलोमीटर की दूरी को यह ट्रेन सिर्फ 7 घंटे में तय करेगी। अभी तक इस मार्ग पर सीधी ट्रेन नहीं थी। यात्रियों को अलग-अलग ट्रेनों में सफर करना पड़ता था। जिससे 11 घंटे तक का समय लग जाता था। यह ट्रेन शनिवार को छोड़ हफ्ते में 6 दिन चलाई जाएगी। 


ट्रेन के ठहराव- 8 प्रमुख स्टेशन

यह वंदे भारत ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा और कप्तानगंज जैसे कुल 8 स्टेशनों पर रुकेगी। प्रत्येक स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव होगा।


रूट और समय सारणी-

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन (26501) 22 जून से आम लोगों के लिए नियमित रुप से चलेगी। ट्रेन पहले 3:30 PM बजे पाटलिपुत्र जंक्शन से रवाना होगी। हाजीपुर: 4:08 PM, मुजफ्फरपुर: 5:00 PM,मोतिहारी: 6:23 PM,सुगौली-बेतिया-नरकटियागंज-बगह होते हुए 10.30 में गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में  26502 (गोरखपुर-पाटलिपुत्र) गोरखपुर से सुबह 5:40 में रवाना होगी और मुजफ्फरपुर: 10:50 AM हाजीपुर: 11:40 AM होते हुए 12.45 में पाटलिपुत्र पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक ट्रेन की रफ्तार जेपी सेतु के कारण 40 किमी प्रति घंटा तक सीमित रहेगी।


कितना होगा किराया 

हाजीपुर: एग्जीक्यूटिव चेयरकार  के लिए ₹715 और चेयरकार के लिए ₹380


मुजफ्फरपुर: एग्जीक्यूटिव चेयरकार  के लिए ₹840 और चेयरकार के लिए ₹440


मोतिहारी: एग्जीक्यूटिव चेयरकार  के लिए ₹1045 और चेयरकार के लिए ₹540


सुगौली: एग्जीक्यूटिव चेयरकार  के लिए ₹1115 और चेयरकार के लिए  ₹570


बेतिया: एग्जीक्यूटिव चेयरकार  के लिए ₹1205 और चेयरकार के लिए  ₹620


नरकटियागंज: एग्जीक्यूटिव चेयरकार  के लिए ₹1330 और चेयरकार के लिए  ₹675


बगहा: एग्जीक्यूटिव चेयरकार  के लिए ₹1470 और चेयरकार के लिए  ₹755


कप्तानगंज: एग्जीक्यूटिव चेयरकार  के लिए  ₹1695 और चेयरकार के लिए ₹855


गोरखपुर: एग्जीक्यूटिव चेयरकार  के लिए ₹1820 और चेयरकार के लिए ₹925


अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन में 598 यात्रियों की क्षमता होगी। 7 चेयरकार कोच (3x2 सीटिंग) और 1 एग्जीक्यूटिव कोच (2x2 सीटिंग), जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी पुश बटन, फ्लाइट-स्टाइल लगेज रैक, वैक्यूम बायो टॉयलेट साथ हीयूरोपियन डिजाइन सीट्स, बेहतर सुरक्षा और कम झटके वाली राइडिंग सुविधा मिलेगी. 


उत्तर बिहार और पूर्वांचल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी

यह ट्रेन उत्तर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) के बीच तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प बनेगी। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया जैसे शहरों से गोरखपुर और पटना के लिए यात्रा करना अब आसान होगा। ट्रेन का रख-रखाव गोरखपुर यार्ड में किया जाएगा।यह वंदे भारत एक्सप्रेस पहले प्रयागराज मार्ग के लिए निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बिहार-उत्तर प्रदेश के इस नए मार्ग पर चलाया जाएगा। जिससे लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।