Bakhtiyarpur Mokama Four Lane: पटना में शुरु हो गया एक और फोरलेन,मोकामा से सीधे पहुंचेंगे यहां,बेगूसराय समेत कई जिलों को होगा डॉयरेक्ट फायदा, लाखों लोगों को बीजी ट्रैफिक से राहत...
Bakhtiyarpur Mokama Four Lane: बख्तियारपुर से मोकामा के बीच की फोरलेन सड़क के चालू होने से बेगूसराय समेत कई अन्य जिलों को भी फायदा होगा।

Bakhtiyarpur Mokama Four Lane: बख्तियारपुर से मोकामा के बीच की फोरलेन सड़क शुरु होते हीं लोगों को आवागमन में सुविधा होने लगी है। यह सड़क लगभग 44.6 किलोमीटर लंबी है और इसका निर्माण कार्य कई वर्षों से चल रहा था। इस परियोजना का उद्देश्य पटना से बेगूसराय, लखीसराय और अन्य क्षेत्रों तक आवागमन को सुगम बनाना है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर-मोकामा ग्रीनफील्ड फोरलेन पर बने रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के एक लेन का उद्घाटन किया। इस आरओबी के खुलने से बख्तियारपुर से मोकामा जाने वाले लोगों को यात्रा में काफी सहूलियत होगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यातायात भी सुगम होगा। अब लोग इस मार्ग पर आधे घंटे में अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं, जो पहले अधिक समय लेता था.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बख्तियारपुर और मोकामा के बीच निर्मित ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क के अंतर्गत बख्तियारपुर आरओबी के एक लेन का उद्घाटन किया। इस आरओबी पर मुख्यमंत्री की गाड़ी पहली बार गुजरी। इस आरओबी को मोकामा के औंटा से सिमरिया के बीच बन रहे नए पुल से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आरओबी के चालू होने से बख्तियारपुर से मोकामा जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, पटना से उत्तर बिहार जाने वाले यात्रियों का आवागमन भी आसान होगा।
इस फोरलेन सड़क के चालू होने से बेगूसराय समेत कई अन्य जिलों को भी फायदा होगा। यह सड़क क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगी। इससे स्थानीय व्यापार और उद्योगों को भी लाभ मिलेगा.