पटना में बड़ी वारदात:शिक्षक के बंद घर को चोरों ने खंगाला, 25 लाख के जेवरात,नकदी समेत LED टीवी भी ले उड़े चोर

पटना के बिक्रम विक्रम थाना क्षेत्र के दतियाना गांव में एक शिक्षक के घर में ताला तोड़कर घुसे चोरी, 25 लाख के गहने कैश और LED टीवी भी ले उड़े चोर

पटना में बड़ी वारदात:शिक्षक के बंद घर को चोरों ने खंगाला, 25

पटना जिले के बिक्रम थाना अंतर्गत दतियाना गांव में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित शिक्षक मुकुंद शर्मा सोमवार की रात अपने पूरे परिवार के साथ बिहटा में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे। घर में ताला लगा देख अपराधियों ने इसका फायदा उठाया और मुख्य द्वार का कुंडा तोड़कर भीतर प्रवेश कर गए। जब मंगलवार की सुबह परिवार वापस लौटा, तो घर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए।

लाखों के गहने और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ

चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारियों और लॉकर को बुरी तरह खंगाल डाला। पीड़ित परिवार के अनुसार, अपराधी लगभग 25 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, 10 हजार रुपए नकद, एक एलईडी टीवी और इंडक्शन चूल्हा समेट ले गए हैं। घर के कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चोरों ने काफी इत्मीनान से कीमती सामानों की तलाश की और लूटपाट मचाई।

पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मामले की गंभीरता और बड़ी राशि की चोरी को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और डॉग स्क्वायड को भी सूचित किया है। थानाप्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

आवेदन के बाद दर्ज प्राथमिकी

फिलहाल पीड़ित शिक्षक द्वारा थाने में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद ही आधिकारिक रूप से कुल नुकसान का सटीक आकलन हो पाएगा। हालांकि, प्राथमिक जानकारी के आधार पर परिवार 20 से 25 लाख की संपत्ति की चोरी होने का दावा कर रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों के सुराग मिल सकें।