Patna Crime: पटना में स्नैचरों को पकड़कर जनता ने सिखाया सबक, लोगों ने बदमाशों को दबोचा कर पुलिस के किया हवाले

Patna Crime: पटना के कदमकुआं इलाके में मोबाइल छिनतई कर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Patna Crime
दो बदमाशों को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा- फोटो : news4nation

 Patna Crime: पटना पुलिस के लिए राजधानी में छिनतई के मामले ने  एक अलग चुनौती खड़ा कर दी है। आय दिन उचक्के किसी न किसी का मोबाइल , पर्स चेन छिनतई कर फरार हो जाते है ।ताजा मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के प्रेमचंदन गोलंबर के पास मोबाइल स्नैचिंग कर भाग रहे दो उचक्कों को राहगीरो ने ऑन द स्पॉट धर लिया और जमकर बीच सड़क उसकी धुनाई कर दी। घटना बीते बुधवार देर रात की है। 

लोगों ने पहले दोनों स्नैचरों की पिटाई की और फिर बाइक में जमकर तोड़फोड़ की है ।भीड़ ने पत्थर से बाइक को चकनाचुर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कदमकुआं थाना की पुलिस पहुंची और भीड़ से दोनों स्नैचरों को बचाकर अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। कदमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों स्नैचर जैद और तौसिफ लालबाग के रहने वाले है।बताया जा रहा है कि लगातार इसी बाइक से कई राहगीरों से झपटमारी कर फरार हो जाते थे ।

मोबाइल छिनतई के क्रम में चढ़ा भीड़ के हत्थे

दरअसल बुधवार (28 मई 2026) की देर रात एक युवक प्रेमचंदन गोलंबर से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दोनों स्नैचर मोबाइल झपटकर भागने लगे।पीड़ित  युवक ने हाथ पकड़कर धक्का दिया तो दोनों स्नैचर अनियंत्रित होकर बाइक के साथ गिर पड़ा। तबतक पीड़ित द्वारा हल्ला हंगामा सुन आगे से लोगों ने भी उसे घेर लिया और दोनों को पकड़कर जमकर उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस आगे की करवाई मे जुटी है।मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक रिपेयरिंग का काम करते है बरामद बाइक के विषय में भी स्पष्ट कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिला पाया है पुलिस ने अफ्तार करवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में इतने फॉरवर्ड कर दिया है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट