पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: ताला तोड़कर साफ किया था फ्लैट,बरामद हुआ गोल्ड, दबोचे गए चोर

पटना के पॉश इलाके न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी के रहमान अपार्टमेंट में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। महज कुछ घंटों में चोरों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की

 apartment theft case solved police

राजधानी पटना के सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाके न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी में चोरों ने दुस्साहस का परिचय दिया। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रहमान अपार्टमेंट को चोरों ने अपना निशाना बनाया। 9 अप्रैल, गुरुवार की दोपहर जब अपार्टमेंट में सन्नाटा था, तब चोरों ने फ्लैट नंबर 202 का ताला तोड़कर प्रवेश किया और बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय फ्लैट मालिक चंदन कुमार अपने घर पर मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा चोरों ने बखूबी उठाया। 


दरअसल  इस चोरी की इस वारदात का खुलासा  शाम करीब 7:30 बजे हुआ, जब एक पड़ोसी की नजर फ्लैट नंबर 202 के टूटे हुए दरवाजे पर पड़ी। गेट की स्थिति देख पड़ोसी ने तुरंत फ्लैट मालिक चंदन कुमार को फोन कर इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में घर पहुँचे चंदन कुमार ने देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था और कीमती सामान गायब थे। पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद अपार्टमेंट और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाना पुलिस सक्रिय हो गई। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए थानेदार ने स्वयं मोर्चा संभाला और वरीय अधिकारीयों से मिले दिशा निर्देश के आलोक में तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी शुरू की। पुलिस की तत्परता का नतीजा यह रहा कि महज 48 घंटे के भीतर इस कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया। पुलिस ने न केवल वारदात में शामिल अबतक मिली जानकारी के अनुसार चार चोरों को धर दबोचा है बल्कि उनके पास से चोरी गया गोल्ड ज्वेलरी समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। जल्द ही इस सफलता के बाबत पटना पुलिस द्वारा प्रेस ब्रीफिंग के जरिये साझा किया जायेगा।