Kanhaiya Kumar News: पटना पुलिस ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार सहित 40 से अधिक लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, लगाया गंभीर आरोप, होगी बड़ी कार्रवाई
Kanhaiya Kumar News: पटना में बीते दिन पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं में झड़प देखने को मिला, जिसके बाद पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। वहीं अब उस मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है....

Kanhaiya Kumar News: राजधानी पटना में शुक्रवार का दिन अहम रहा। एक ओर जहां युवा कांग्रेस नेता सीएम नीतीश के आवास का घेराव करने पहुंचे थे तो वहीं दूसरी और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार युवा कांग्रेस नेताओं के साथ सीएम आवास का घेराव करने निकले थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस में झड़प देखने को मिला। पुलिस ने इस मामले में 40 नामजद समेत कई नेताओं पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि युवा कांग्रेस के द्वारा बिना अनुमति के प्रदर्शन किया जा रहा था। अभी अब इन सभी आरोपियों पर एसके पूरी थाने में केस दर्ज हुआ है।
कन्हैया कुमार सहित 40 से अधिक लोगों पर केस दर्ज
दरअसल, बीते दिन कन्हैया कुमार के पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा का समापन था। पदयात्रा सीएम आवास का घेराव कर खत्म होना था। कांग्रेस नेताओं ने सदाकत आश्रम से अपनी यात्रा की शुरुआत की। जिसमें पलायन, बेरोजगारी और नौकरी देने जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा रहा था। लेकिन कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री आवास की ओर निकाले गए मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई।
सीएम आवास घेराव के दौरान हुआ भारी बवाल
बता दें कि, राजापुर पुल के पास भारी पुलिसबल की तैनाती की गई थी। पुलिस ने यहां प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसे रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इसके बाद भी जब कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं मानें तो पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज भी किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास घेराव करने के जिद पर अड़े थे बिगड़ते हालात को देख पुलिस ने कन्हैया कुमार को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस ने दर्जनों कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। वहीं अब इन नेताओं औऱ कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 40 नामजद सहित कई अज्ञातों पर केस दर्ज किया है।