पटना पुलिस का तगड़ा एक्शन: नौबतपुर में धाय धाय के बाद खत्म हुआ बिक्रम से शुरू हुआ 'मेगा चेज'

पटना पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की स्थानीय लोगों में काफी चर्चा हो रही है।पुलिस की स्पेशल टीम ने बिक्रम क्षेत्र में एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया।

Patna Police takes strong action Mega chase
पटना पुलिस का तगड़ा एक्शन- फोटो : news 4 nation AI

पटना में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस और अपराधियों के बीच 'फिल्मी अंदाज' में पीछा (Chase) शुरू हुआ। पुलिस की स्पेशल टीम ने बिक्रम क्षेत्र में एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद भी पुलिस ने अपराधियों के लगातार कार के पीछे थीं इसी दौरान बकौल चश्मदीदों के गोली चलने जैसी आवाज भी सुनी गई।

बिक्रम में शुरू हुआ एक्शन

घटना की शुरुआत बिक्रम थाना क्षेत्र से हुई, जहाँ पुलिस की टीम ने संदिग्ध कार की घेराबंदी की थी। पुलिस को देखते ही कार सवार अपराधियों ने भागना शुरू किया, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन जब अपराधी नहीं रुके, तो पुलिस ने सुरक्षात्मक और दबोचने के लिहाज से पुलिस  टीम ने टायर पर फायरिंग, गोलियों की आवाज कि पुष्टि आस पास के लोगो द्वारा कि गई।

नौबतपुर तक चला पीछा, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

फायरिंग के बाद अपराधी कार को नौबतपुर की ओर लेकर भागे। हालांकि, पटना पुलिस की टीम ने हार नहीं मानी और कई किलोमीटर तक उनका पीछा जारी रखा। नौबतपुर क्षेत्र में पहुँचते ही पुलिस ने स्थानीय स्तर पर सूचना साझा कर सघन घेराबंदी कर दी। चारों ओर से घिर जाने के बाद पुलिस ने आखिरकार उस संदिग्ध कार को नौबतपुर इलाके में रोक लिया और उसमें सवार अपराधियों को हिरासत में ले कर नौबतपुर थाना में कार और अपराधी को ले जाया गया है पुलिस टायर पर फायरिंग कर कार सवारों को पकड़ा है। 

अपराधियों के पास से हथियार और आपत्तिजनक सामान की आशंका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कार की सघन तलाशी ली है। आशंका जताई जा रही है कि पकड़े गए अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे या किसी जघन्य अपराध को अंजाम देकर भाग रहे थे। हालांकि, अभी तक पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों की पहचान और उनके पास से बरामद सामान का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

पुलिस की मुस्तैदी की हो रही सराहना

पटना पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की स्थानीय लोगों में काफी चर्चा हो रही है। जिस तरह से पुलिस ने बिक्रम से लेकर नौबतपुर तक अपराधियों का पीछा किया और उन्हें फायरिंग के बावजूद सुरक्षित दबोच लिया, वह पुलिस की मुस्तैदी को दर्शाता है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और बहुत जल्द इस पूरी घटना और अपराधियों के आपराधिक इतिहास का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा।

खबर अपडेट कि जा रहीं है