बिहार पर 3.19 लाख करोड़ का कर्ज, हर व्यक्ति पर 25 हजार का ऋण, तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर राज्य को कर्ज में डूबोने का लगाया आरोप

बिहार पर 3.19 लाख करोड़ का कर्ज, हर व्यक्ति पर 25 हजार का ऋण

Patna - बिहार के बजट में सरकार ने यह नहीं बताया कि बिहार पर कितना कर्ज है और बिहार के लोगों पर कितना कर्ज है। उन्होंने 2024-25 के आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि बिहार पर तीन लाख 19 हजार 618 हजार करोड़ का कर्ज है। यानि कि प्रत्येक बिहारी पर 25 हजार का कर्ज है। यह कर्ज बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार के शासन में हुए हैं।

तेजस्वी ने आरबीआई, एजी और राज्य सरकार के स्रोतों के अनुसार बिहार पर हर साल कर्ज बढ़ रहा है। आज कर्ज के मामले में बिहार सबसे आगे है। हर साल कर्ज में 10 परसेंट की वृद्धि हो रही है। जबकि बिहार के राजस्व में 5 परसेंट मुनाफा हो रहा है। बिहार के जीडीपी का कुल कर्ज 38.6 परसेंट पहुंच गया है। बढ़ते कर्ज के रुप में बिहार को हर साल सूद को चुकाने में जा रहा है। आज कुल बजट का साढ़े सात फीसदी सिर्फ कर्ज चुकाने में जा रहा है। जो लगभग 20 हजार 526 करोड़ सलाना होता है। यानि कि हर दिन 56 करोड़ रुपए सरकार सूद के रूप में चुका रही है।

Editor's Picks