Bihar Petrol-Diesel Prices: बिहार में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा! आम लोगों को लगा बड़ा झटका, जानिए ताजा रेट

Bihar Petrol-Diesel Prices:बिहार में पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर आम जनता को महंगाई का झटका दिया है। एक बार फिर पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ गया है। गुरुवार सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू कर दी गई हैं।

पेट्रोल-डीजल महंगा
बिहार आज महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल- फोटो : social media

Bihar Petrol-Diesel Prices: बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। नई दरें गुरुवार सुबह से लागू हो गई हैं, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं और परिवहन व्यवस्था पर पड़ने की आशंका है। नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। 

पेट्रोल-5 डीजल-3 रुपए महंगा 

इसके बाद पेट्रोल 105.35 रुपये से बढ़कर 110.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिससे इसकी कीमत 91.58 रुपये से बढ़कर 94.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है, जिसका असर माल ढुलाई पर पड़ेगा। इसके चलते फल, सब्जी, अनाज समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं।

आम लोगों के लिए बड़ा झटका 

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों पर पड़ेगा। ऑटो, बस और ट्रक चालकों की लागत बढ़ने से किराए में भी इजाफा हो सकता है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कर संरचना में बदलाव के कारण ईंधन दरों में यह बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।