EPFO: 15 जुलाई तक PF खातों में बरसेगी ब्याज की रकम, 8.25फीसदी का तोहफा, करोड़ों नौकरीपेशा लोगों की होगी बल्ले-बल्ले

EPFO: नौकरीपेशा कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। ...

PF Interest at 8 25 percent to Be Credited by July 15 for Mi
PF खातों में बरसेगी ब्याज की रकम- फोटो : social Media

EPFO:  नौकरीपेशा कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से जुड़े करोड़ों खाताधारकों के इंतज़ार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने ऐलान किया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 फीसदी सालाना ब्याज की राशि 15 जुलाई तक सदस्यों के पीएफ खातों में जमा कर दी जाएगी। इसके बाद खाताधारक अपनी पासबुक में ब्याज की पूरी तफ़सील देख सकेंगे।

सरकार इस बार करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये की ब्याज राशि सीधे 34 करोड़ से अधिक पीएफ खातों में ट्रांसफर करने जा रही है। यह रकम लाखों परिवारों के लिए आर्थिक सहारा साबित होगी। हर साल की तरह इस बार भी कर्मचारी अपने पीएफ बैलेंस में बढ़ोतरी देखकर राहत की सांस ले सकेंगे।

इस बार सिर्फ ब्याज ही नहीं, बल्कि पीएफ व्यवस्था में भी बड़ा इंक़िलाब लाया गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन> (EPFO) ने CITS 2.01 नाम का नया सेंट्रलाइज्ड आईटी सिस्टम लागू किया है। इस नई व्यवस्था के बाद पीएफ और पेंशन से जुड़े कई नियम पहले के मुकाबले कहीं अधिक आसान, शफ़्फ़ाफ़ और तेज़ हो गए हैं। दावा किया जा रहा है कि इससे क्लेम निपटाने, रिकॉर्ड अपडेट करने और अन्य सेवाओं में लगने वाला समय भी कम होगा।

सरकार का कहना है कि तकनीक के ज़रिए कर्मचारियों को बेहतर और बिना किसी झंझट के सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ऐसे में 15 जुलाई तक करोड़ों कर्मचारियों के खातों में ब्याज पहुंचने के साथ-साथ नई डिजिटल व्यवस्था भी उन्हें बड़ा फ़ायदा देने वाली है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि तय समय के भीतर ब्याज की राशि हर खाते में सफलतापूर्वक जमा हो जाए।

रिपोेट- अंजलि सिंह