Bihar Politics: प्रशांत किशोर को दो करीबी नेता देंगे बड़ा झटका, जन सुराज में टूट की अटकलें तेज, इस पार्टी का थाम सकते हैं हाथ

Bihar Politics: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लग सकता है। पीके के करीबी नेता उनका साथ छोड़ सकते हैं। सियासी गलियारों में इसको लेकर अटकलें तेज है। माना जा रहा है कि जनसुराज में टूट भी देखने को मिल सकती है।

प्रशांत किशोर
दो बड़े नेता छोड़ेंग साथ!- फोटो : social media

Bihar Politics:  बिहार में सियासी सरगर्मी तेज है। एक ओर जहां एनडीए सरकार में फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष में भी हलचल देखने को मिल रहा है। महागठबंधन के 4 नेताओं को लेकर सियासी भ्रम बना हुआ है तो वहीं राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को भी बड़ा झटका लग सकता है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में टूट की अटकलें तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पार्टी के कुछ प्रमुख नेता जल्द ही पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। सभी नेता नई पार्टी का दामन थाम सकते हैं। 

करीबी नेता छोड़ेंगे साथ 

बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर के करीबी माने जाने वाले जन सुराज नेता विकास ज्योति और अपर्णा यादव पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज है। इन चर्चाओं को हवा तब मिली जब सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर के जरिए विरास ज्योति और अपर्णा यादव को बीजेपी नेताओं के साथ देखा गया।

जन सुराज के मुखर चेहरे माने जाते हैं दोनों नेता

बता दें कि, विकास ज्योति और अपर्णा यादव जन सुराज के सक्रिय और मुखर नेताओं में गिने जाते हैं। दोनों ही नेता मीडिया और सामाजिक कार्यक्रमों में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते रहे हैं और संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी दोनों की सक्रियता चर्चा में रही थी।

पार्टी के अंदर असंतोष की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, जन सुराज के भीतर कुछ नेताओं में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। संगठन की दिशा और भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिसके चलते कुछ नेता विकल्प तलाशते नजर आ रहे हैं। इसे संभावित ‘मोहभंग’ के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल, न तो जन सुराज और न ही बीजेपी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।