बांकीपुर में प्रशांत किशोर की प्रचंड बढ़त, 16वें राउंड तक 8966 हजार वोटों से आगे, भाजपा के गढ़ में बदलते दिख रहे सियासी समीकरण

16वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर करीब 14 हजार मतों की बड़ी बढ़त बना ली है। ...

Prashant Kishor Leads Patna Bankipur Bypoll by 14000 Votes A
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की प्रचंड बढ़त- फोटो : reporter

Patna Bankipur Bypoll Result: बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार 16वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर करीब 8966 हजार मतों की बड़ी बढ़त बना ली है। लगातार बढ़ते अंतर ने बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है और भाजपा के लंबे समय से सुरक्षित माने जाने वाले गढ़ में सियासी तस्वीर बदलती नजर आ रही है। 

निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी 16वें राउंड के  आंकड़े के अनुसार पीके ने बड़ी लकीर खींच दी है।  भाजपा और राजद लगातार पिछड़ रही है। निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार प्रशांत किशार ने 8966 हजार मतों की बड़ी बढ़त बना ली है। 

  ताजा रुझानों के अनुसार 'स्कूल बैग' चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त मजबूत करते जा रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन बढ़ते अंतर ने उनकी वापसी की राह कठिन कर दी है। वहीं राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता मुकाबले में काफी पीछे चल रही हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस चुनाव में 'स्कूल बैग' ने 'लालटेन' की चमक फीकी कर दी है, जबकि भाजपा को भी अपने परंपरागत गढ़ में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

करीब 1.30 लाख मतों की गिनती वाले इस उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन वास्तविक मुकाबला जन सुराज, भाजपा और राजद के बीच ही सिमटा रहा। हर राउंड के साथ प्रशांत किशोर की बढ़ती बढ़त ने इस चुनाव को सिर्फ एक विधानसभा सीट का मुकाबला नहीं रहने दिया, बल्कि इसे बिहार की बदलती राजनीतिक दिशा का संकेत माना जाने लगा है।

बांकीपुर विधानसभा सीट वर्षों से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। ऐसे में यदि यह सीट भाजपा के हाथ से निकलती है तो इसे राज्य की राजनीति में बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा। वहीं पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर के लिए यह प्रदर्शन उनकी राजनीतिक स्वीकार्यता और जनसमर्थन का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम का इंतजार है। फिलहाल 16वें राउंड तक के रुझानों से इतना स्पष्ट है कि प्रशांत किशोर निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अंतिम और आधिकारिक नतीजा निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणाम ही माना जाएगा। अब पूरे बिहार की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं, जो राज्य की राजनीति में नए समीकरण तय कर सकता है।