Bihar Gujarat model: PK के बयान से गरमाई सियासत, क्या बिहार अपनाएगा गुजरात का रास्ता?

Bihar Gujarat model: प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य गुजरात मॉडल पर चल रहा है और युवाओं का पलायन बढ़ रहा है।

Bihar Gujarat model
प्रशांत किशोर के दावे से हलचल तेज- फोटो : social media

Bihar Gujarat model: प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब बिहार उस दिशा में जा रहा है, जहां राज्य का विकास नहीं बल्कि दूसरे राज्य, खासकर गुजरात के हित को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले 2014 से पहले गुजरात में बिहार के करीब 8 लाख युवा काम करते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर लगभग 20 लाख हो गई है। उनका कहना है कि आने वाले पांच साल में यह संख्या और बढ़ सकती है।

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बिहार में उद्योग और फैक्ट्रियां नहीं लगाई जा रही हैं, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा कम वेतन पर गुजरात की फैक्ट्रियों में काम करने को मजबूर हैं और इससे ज्यादा फायदा गुजरात को हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की सरकार ऐसी नीतियां अपना रही है, जिससे राज्य के बजाय दूसरे राज्यों को लाभ मिल रहा है।

चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का आरोप

चुनाव को लेकर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि सरकार बनाने के लिए करीब 30 हजार करोड़ रुपये सरकारी पैसे के जरिए बांटे गए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए कई तरह के तरीके अपनाए गए। प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन लोगों की भूमिका चुनाव जिताने में रही, वही अब सरकार चला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस नेता को 202 विधायकों का समर्थन मिलता है, वह आसानी से पद नहीं छोड़ता, लेकिन बिहार में अलग स्थिति देखने को मिल रही है।

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

प्रशांत किशोर ने आगे बताया कि वे अपने काम को जारी रखेंगे और बिहार को बदलने के अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ेंगे। इसके लिए जून महीने से नवनिर्माण अभियान शुरू किया जाएगा और जनसुराज संगठन को फिर से मजबूत किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ ललन जी, प्रीतम सिंह, आशुतोष कुमार और आशीष कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।