Earth Day 2025 : बाल्डविन अकादमी धवलपुरा में 'पृथ्वी दिवस' पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्रों ने लगाये फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी
Earth Day 2025 : पृथ्वी दिवस के मौके पर बाल्डविन अकादमी धवलपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर स्कूल के छात्रों ने फलदार पौधे लगाये और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी......पढ़िए आगे

PATNA : बाल्डविन अकादमी धवलपुरा में मंगलवार को 'पृथ्वी दिवस’ बड़े उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्रों ने भाग लिया और छायादार एवं फलदार वृक्षों के पौधे लगाकर धरती माता के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम दिखाया। विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश दिया। प्रशासनिक अधिकारी प्रियंका ने भी कार्यक्रम का निरीक्षण किया और छात्रों को प्रोत्साहित किया।
सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में पूरा सहयोग दिया। इस मौके पर विशेष रूप से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गयी। बच्चों को बताया गया की कई जरुरी कदम उठाकर पृथ्वी पर जीवन बचाया जा सकता है। जिस रफ़्तार से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है। उसी रफ्तार से उसे संरक्षित करना भी जरुरी है। ऐसा नहीं करने पर इसका खामियाजा आनेवाली पीढ़ी को भुगतना पडेगा।
बता दें की पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा गृह है, जहां जीवन संभव है। पृथ्वी पर वायु, जल, मिट्टी, सूर्य का प्रकाश और अनुकूल तापमान समेत जीवन जीने के लिए सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। हालांकि वक्त के साथ सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधनों का दोहन इतना ज्यादा हो रहा है कि एक ऐसा वक्त भी आ सकता है जब सभी संसाधन खत्म हो सकते हैं। इन प्राकृतिक संसाधनों के बिना पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। इस गंभीर समस्या को हल करने के लिए प्रकृति प्रदत्त चीजों का संरक्षण करने की आवश्यकता है। इस आवश्यकता के बारे में सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' मनाया जाता है।