Railway news - 32 साल बाद नई दिल्ली नहीं जाएगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, देश के सबसे बड़े रेल हादसे से जुड़ा है ट्रेन का नाम, जानें

Railway news - 32 साल बाद ऐसा होगा जब पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नई दिल्ली नहीं जाएगी। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों के किराए में भी इतने रुपए की बचत होगी।

Railway news - 32 साल बाद नई दिल्ली नहीं जाएगी पुरुषोत्तम एक

Patna - देश की महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेन में शामिल पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 18 अगस्त से नई दिल्ली नहीं जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने के 32 साल बाद ऐसा होगा जब इस ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। रूट में बदलाव का फायदा यात्रियों  को भी होगा। ट्रेन के किराए में 5 से 45 रुपए की कमी आएगी।

1993 में पहली बार चली

12801 पुरी-नई दिल्ली व व 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पुरी से एक जुलाई व नई दिल्ली से दो जुलाई 1993 को पहली बार चली थी। अब 32 वर्षों बाद नई दिल्ली को अलविदा कहेगी।

24 जुलाई से कानपुर भी नहीं जाएगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

नई दिल्ली से आनंदविहार शिफ्ट होने से पहले पुरुषोत्तम एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल को अलविदा कहेगी। 24 जुलाई से चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल के बदले गोविंदपुरी स्टेशन होकर चलेगी। पुरी व नई दिल्ली दोनों ओर से यह बदलाव 24 जुलाई से प्रभावी होगा। कानपुर सेंट्रल के बदले गोविंदपुरी के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।

नया टाइम टेबल क्या होगा

अभी पुरी से रात 9:55 पर चलकर अगले दिन बोकारो व गोमो तथा उसके अगले दिन अलसुबह 4:00 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। अब अलसुबह 3:50 पर आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से रात 10:40 पर खुल कर सुबह 5:25 पर पुरी पहुंचती है। अब आनंद विहार से रात 10:50 पर रवाना होगी।

किराया भी होगा कम

नई दिल्ली के बदले आनंद विहार तक चलने से किराए में भी फेरबदल होगा। स्लीपर से फर्स्ट एसी तक पांच से 45 रुपये कम चुकाना होगा। इकोनॉमी में 1375 के बदले 1355, थर्ड एसी में 1470 के बजाय 1455, सेकेंड एसी में 2100 के बदले 2070 व फर्स्ट एसी के लिए 3545 के स्थान पर 3500 रुपये चुकाना होगा।

देश के बड़े हादसे से जुड़ा है पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का नाम

1995 में फिरोजाबाद में पुरुषोत्तम और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच हुई टक्कर एक भीषण रेल दुर्घटना थी।इस हादसे में 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे.20 अगस्त 1995 को, कालिंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर एक नीलगाय से टकरा गई, जिसके कारण उसके ब्रेक फेल हो गए और वह रुक गई।उसी समय, पीछे से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे यह भयानक हादसा हुआ