Bihar Budget 2025 : विधान परिषद् की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, राबड़ी देवी की बड़ी मांग, सीएम नीतीश दें इस्तीफा, बेटे निशांत को बनाए मुख्यमंत्री

Bihar Budget 2025 : राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की और तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बना दें।

Rabri Devi
Rabri Devi big demand - फोटो : reporter

Bihar Budget 2025 :  बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में शुक्रवार को विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके चलते कार्यवाही को दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के दौरान "अमर्यादित व्यवहार" का आरोप लगाया और सरकार से जवाब की मांग की। राबड़ी देवी ने विधान परिषद् में जोरदार हंगामा हुआ। इसके बाद विधान परिषद् की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सदन में बड़ी मांग कर दी। राबड़ी देवी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री की दिमागी हालत खराब है तो कुर्सी छोड़ दें और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना दें। 

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री का राष्ट्रगान के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं। यह राष्ट्रगान का अपमान है। सरकार को सदन और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।" राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की और तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बना दें। विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण विधान परिषद की कार्यवाही भी बाधित हुई, जिसके बाद सभापति ने सदन को 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खेल मैदान में राष्ट्रगान के समय जो हरकत की, वह देश और राष्ट्र का अपमान है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर सफाई देने को कहा।

NIHER

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट

Editor's Picks