Bihar Politics: BJP-JDU से तेजस्वी की जान को खतरा, राबड़ी देवी का बड़ा दावा, 4 बार नेता प्रतिपक्ष पर हुआ है हमला
Bihar Politics: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने मानसून सत्र के आखिरी दिन बड़ा दावा किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि बीजेपी-जदयू के लोग तेजस्वी यादव को मारने की कोशिश कर रहे हैं...

Bihar Politics: बिहार विधानमंडल के आखिरी दिन सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दोनों सदन की कार्यवाही शुरु होते ही खत्म हो गई। वहीं सदन के बाहर विधान परिषद् की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने बीजेपी-जदयू पर बड़ा आरोपी लगाया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि तेजस्वी की जान को खतरा है। बीजेपी जदयू वाले साजिश कर रहे हैं तेजस्वी को मारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी पर अब तक 4 बार जानलेवा हमला हो चुका है। राबड़ी देवी के खुलासे से सियासी बवाल शुरु हो गया है।
तेजस्वी पर हुआ 4 बार हमला
दरअसल, विधान परिषद में राबड़ी देवी ने तेजस्वी की जान को खतरा बताया और बीजेपी-जेडीयू पर इसके लिए साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'तेजस्वी की जान को खतरा है। BJP और JDU वाले हमला करवा रहे हैं। अब तक 4 बार हमले हो चुके हैं। ये लोग नाली के कीड़े हैं।'
सीएम नीतीश पर हमला
वहीं मुख्यमंत्री ने विपक्ष की तरफ इशारा करके कहा कि 'पहले यह लोग इस तरह का कपड़ा पहनते थे।' राबड़ी देवी की तरफ इशारा करके कहा कि 'इन्हीं के कहने पर यह लोग सब इस तरह का कपड़ा पहन कर आ रहे हैं।' वहीं राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश को घेरते हुए कहा कि सरकार को जवाब देनी चाहिए। सरकार को सब वोट देता है उनको सबको जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएन नीतीश सबके सामने कहे कि ये जो हो रहा है गलत हो रहा है हम इसके खिलाफ हैं।
पटना से रंजन की रिपोर्ट