Bihar Election 2025 - बिहार विधानसभा चुनाव के सभी 243 सीटों के परिणाम जारी, जानें 18वें विधानसभा में किन्हें मिली जगह

Bihar Election 2025 - वोटों की गिनती पूरी होने के साथ बिहार विधानसभा के लिए नए 243 विधायक चुन लिए गए है। चुनाव आयोग ने सभी विधायकों के नाम जारी कर दिए हैं। एनडीए नई सरकार बनाने जा रही है।

Bihar  Election 2025 - बिहार विधानसभा चुनाव के सभी 243 सीटों

patna - बिहार विधानसभा चुनाव खत्म  हो गया   है। आज वोटों की गिनती पूरी होने के बाद बिहार को अगले पांच साल के लिए 243 नए विधायक मिल गए हैं।  इनमें कुछ चेहरे अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। वहीं कई ऐसे माननीय रहे हैं, जिनके नाम के आगे अब पूर्व विधायक लिख गया  है। 

इसके साथ   ही कई ऐसे चेहरे  हैं, जिन्हें  पहली बार जीत हासिल  हुई है। यह सभी चेहरे अब 18वें विधानसभा की टीम का हिस्सा होंगे। चुनाव आयोग ने आज चुने गए सभी 243 विधायकों की लिस्ट जारी कर दी  है।   तमाम धारणाओं को गलत साबित करते भाजपा 89 सीटों  के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जबकि 2020 में 43 सीट जीतनेवाली जदयू दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जदयू ने 85 सीटों  पर जीत हासिल की  है।   जबकि रिजल्ट आने से पहले सरकार बनाने की दावेदारी कर रहे तेजस्वी यादव की राजद को सिर्फ 25 सीट  पर जीत मिली  है। 

2005 के बाद लोजपा राम विलास के पास पहली बार दो डिजीट में विधायक  होंगे। इस बार पार्टी के 28 में 19 ने जीत हासिल की है। जबकि एनडीए की तरफ से  हम ने   पांच और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। एनडीए के हिस्से में 202 सीटें आई है। 

दूसरी तरफ महागठबंधन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। एलाएंस सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गई है। जिसमें राजद 25, वहीं कांग्रेस सिर्फ  06 सीटों पर सिमट गई है। वामदल को दो और आईआईपी को एक सीट मिला  है।

ओवैसी   का चला  जादू

वहीं ओवैसी का जादू सीमांचल  में एक   बार फिर चला  है। चुनाव में एआईएमआईएम को पांच सीटों पर जीत  मिली है। हालांकि इस जीत का  फायदा ओवैसी उठाने से चूक गए  हैं।  पिछली बार वह सरकार  बनाने   में  महत्वपूर्ण  भूमिका   निभाने  की स्थिति में थे।। इस बार ऐसे हालत नहीं हैं।

यहां   देखें पार्टी के अनुसार किसे कितनी   सीटों पर मिली जीत

सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के चुने गए विधायक


नीतीश कुमार की जदयू  से चुने  गए विधायक

तेजस्वी की राजद के चुने  गए विधायक 




चिराग पासवान की लोजपा रामविलास  के विधायक


कांग्रेस  के चुने गए छह विधायक

एआईएमआईएम को मिले पांच  विधायक


जीतनराम मांझी  की हम के विधायक


उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा  के विधायक

सीपीआई एमएल लेफ्ट  पार्टी  के विधायक

सीपीआईएम के विधायक 

आईपी गुप्ता की पार्टी का खुला खाता

मायावती  की पार्टी का खुला खाता