Lalu Yadav Birthday : कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में राजद नेताओं ने लालू यादव का मनाया 78 वां जन्म दिवस, सुबोध मेहता ने सामाजिक न्याय का बताया पुरोधा

Lalu Yadav Birthday : कुम्ह्रारार विधानसभा क्षेत्र में राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने लालू यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस मौके पर उन्होंने केक काटकर खुशियाँ मनाई...पढ़िए आगे

Lalu Yadav Birthday : कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में राजद नेत
लालू यादव का जन्मदिवस - फोटो : NAROTTAM

PATNA : बिहार के अलग अलग जिलों में राजद सुप्रीमों का 78 वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियाँ मनाई। इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफ़ेसर सुबोध मेहता ने कहा की कुम्हरार में सामाजिक न्याय के मसीहा, वंचितों, उपेक्षितों, उत्पीडितों, गरीबो, अकलियतों, दलितों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्मदिन सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों गरीबों को भोजन कराकर उनके लम्बी उम्र की कामना किए। साथ ही पढ़ने वाले बच्चों को उनसे संबंधित सामग्री का वितरण किया।

कहा की आज सभी साथियों और कार्यकर्ता में काफी उत्साह और खुशी है। उन्हें ईश्वर से दीर्घायू होने की कामना कर पूरे प्रदेश में केक काटकर धूमधाम से गरीबों के बीच युवा साथियों के साथ जन्मदिन मनाया जा रहा हैं । इस दौरान गरीब और असहाय बच्चों के बीच पाठ्यक्रम सामग्री बांटी गई।

प्रोफेसर सुबोध मेहता ने बताया कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय का देश भर में सबसे बड़े पुरोधा है। उनका जीवन सदैव वंचितों के लिए रहा है। इसलिए हम लोग उनका जन्म दिवस सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस कार्यक्रम में शिव चंद्र राम ( पूर्व मंत्री बिहार सरकार ) और राजेश यादव ( युवा प्रदेश अध्यक्ष ) उपस्थित रहे ।