Bihar Budget Session: राजद विधायक का बिहार पुलिस पर आरोप, 'खास जातियों का हो रहा एनकाउंटर', मोकामा-बाढ़-नालंदा बना आपराधिक हब

Bihar Budget Session:

Bihar Budget Session: राजद विधायक का बिहार पुलिस पर आरोप, 'ख

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। सातवें दिन की कार्यवाही के लिए विधायक विधानसभा पहुंच रहे हैं। इसी बीच राजद विधायक ने विधानसभा परिसर में बड़ा दावा किया है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस के द्वारा की जा रही एनकाउंटर की कार्रवाई को खास जाति को टारगेट करने का आरोप लगाया है। 

भाई वीरेंद्र का दावा 

दरअसल, बिहार विधानसभा परिसर पहुंचते ही राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक खास जाति और धर्म के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उनका दावा है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है, लेकिन किसी एक जाति या समुदाय को टारगेट करना गलत है।

खास जाति पर निशाना 

भाई वीरेंद्र ने कहा, हम अपराधियों के खिलाफ हैं, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म के हों। लेकिन लगातार सुनने में आ रहा है कि फलना गोप, फलना यादव या फलना खान का एनकाउंटर हुआ। ऐसा लग रहा है कि एक खास जाति और धर्म के लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है और मोकामा, बाढ़ और नालंदा जैसे इलाकों से अपराध की गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति खराब 

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखा हमला बोला। भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनके आसपास के लोग उन्हें सही सलाह नहीं दे रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री को दवा देकर स्वस्थ किया जाना चाहिए।” सदन में दिए गए इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर भी सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट