समय पर दवा खाना चाहिए मुख्यमंत्री जी, नहीं तो ऐसे ही भूलते रहेंगे... विधानसभा में राजद के भाई वीरेंद्र का सीएम नीतीश पर हमला

भाई वीरेंद्र की ओर इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने उनके रंग-बिरंगे स्वेटर पर टिप्पणी की. सीएम नीतीश की टिप्पणी सुनते ही भाई वीरेंद्र ने कटाक्ष किया

Bhai Virendra attacks CM Nitish
Bhai Virendra attacks CM Nitish- फोटो : news4nation

Nitish Kumar :  बिहार विधानसभा में गुरुवार को राजद के भाई वीरेंद्र के परिधान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी करने पर सदन में अजीबोगरीब माहौल हो गया. भाई वीरेंद्र अपने विधानसभा क्षेत्र मनेर में पानी में आर्सेनिक की मात्रा बढ़ने को लेकर सवाल कर रहे थे. इस पर मंत्री पीडब्लूयूडी मंत्री संजय कुमार सिंह के जवाब से सदन में स्थिति कुछ समय तक हास्यास्पद हो गई. मनोविनोद वाली स्थिति में नीतीश कुमार ने भाई वीरेंद्र के पहनावे पर टिप्पणी कर दी. 


भाई वीरेंद्र की ओर इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने उनके रंग-बिरंगे स्वेटर पर टिप्पणी की. सीएम नीतीश की टिप्पणी सुनते ही भाई वीरेंद्र ने कटाक्ष किया - 'आप ही न दिए हैं. पिछले बार भी आप ही दिए थे. ये कपड़ा आप ही दिए हैं. आप छोटे भाई को देकर भूल जाते हैं. इसलिए कहता हूँ कि समय पर दवा खाना चाहिए. नहीं खायेंगे तो ऐसे ही भुला जाएंगे.' भाई वीरेंद्र के मनोविनोद कटाक्ष से पूरा सदन ठहाके लगाने लगा. 


इसी दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाई वीरेंद्र अपने क्षेत्र में जो जांच चाहते हैं वह हो जाएगा. और मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अब इतना ठंडा नहीं रहा कि इतना ज्यादा कपड़ा पहनिए. इस पूरे वाकये से सदन में माहौल हास्यास्पद बना रहा. 


जब भाई बीरेंद्र से स्पीकर ने पूछा आप स्वस्थ हैं न

राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने सदन में पटना के दानापुर और मनेर के इलाके के पानी में आर्सेनिक का मुद्दा उठाया था। जवाब में PHED मंत्री ने कहा की 9 फरवरी को उस इलाके के पानी की जांच करायी गई थी। उसमें आर्सेनिक की मात्रा ज़्यादा नहीं है। इस पर भाई बीरेन्द्र ने कहा कि अधिकारी इनको ग़लत जवाब दिए ये हैं ये वही पढ़ दिए है। इलाक़े में मैं रहता हूँ न।  इस पर स्पीकर ने भाई बीरेन्द्र से कहा कि आप स्वस्थ हैं न जानता की चिंता सरकार कर लेगी।

रंजन की रिपोर्ट