उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ रालोमो विधायक का बगावती सुर! पार्टी में शुरू हुआ विद्रोह, रामेश्वर महतो ने साधा निशाना

रालोमो में उपेंद्र कुशवाहा खुद राज्यसभा सांसद हैं, पत्नी स्नेहलता को विधायक बना दिया और बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री तो इसे लेकर उनकी पार्टी के विधायक ने बगावती सुर दिखाए हैं.

Rameshwar Mahato/ Upendra Kushwaha
Rameshwar Mahato/ Upendra Kushwaha- फोटो : news4nation

Upendra Kushwaha : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर परिवारवादी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप उनके ही पार्टी के विधायक रामेश्वर महतो ने लगाया है। बाजपट्टी विधानसभा सीट से जितने वाले महतो ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए कटाक्ष किया कि  'राजनीति में सफलता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि सच्ची नीयत और दृढ़ नीति से मिलती है। जब नेतृत्व की नीयत धुंधली हो जाए और नीतियाँ जनहित से अधिक स्वार्थ की दिशा में मुड़ने लगें, तब जनता को ज्यादा दिनों तक भ्रमित नहीं रखा जा सकता। आज का नागरिक जागरूक है—वह हर कदम, हर निर्णय और हर इरादे को बारीकी से परखता है।' 



कुशवाहा पिछले कुछ समय से आलोचनाओं में घिरे हैं। उपेंद्र कुशवाहा खुद राज्यसभा सांसद हैं, वहीं विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा को टिकट दिया और वह जीत कर विधायक बन गईं। बाद में बिना किसी सदन का सदस्य होने के भी उन्होंने अपने बेटे दीपक प्रकाश को बिहार मंत्रिमंडल में मंत्री बना दिया। आलोचकों का कहना है कि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को दरकिनार करके वंशवाद और पारिवारिक बचाव को प्राथमिकता मिली है।


RLM ने छह सीटों पर चुनाव लड़ते हुए चार में जीत हासिल की और एनडीए की महागठबंधन सरकार में एक मंत्री पद का दावेदार बन गया। हालांकि इसी फैसले के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने वंशवादी राजनीति के खिलाफ विरोध जताने वाले रालोमो के नेताओं को बड़ा झटका लगा। कई नेताओं ने दबी जुबान में कहा कि अब पार्टी आम कार्यकर्ताओं के लिए स्थान नहीं बची है।  वहीं रामेश्वर महतो ने खुल कर अपनी बातें रखी हैं और बिना उपेंद्र कुशवाहा का नाम लिए उनके खिलाफ तंज कसा है।



कुशवाहा द्वारा परिवार को आगे बढ़ाने को लेकर उनकी आलोचन हुई तो उन्होंने कहा कि उनके बेटे योग्य हैं इसलिए मंत्री बनवाया है। साथ ही पार्टी को बचाए रखने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है। ऐसे में पार्टी के कार्यकताओं और नेताओं को दरकिनार कर अपने परिवार के लोगों को उपकृत करने के आरोपों को कुशवाहा झेल रहे हैं। उनके पुराने बयानों में यह भी शामिल रहा है कि प्रशासन और नीति निर्धारण में बदलाव की जरूरत है ताकि राज्य की जनता को बेहतर प्रतिनिधित्व मिले।


कौन हैं रामेश्वर महतो 

एनडीए प्रत्याशी रामेश्वर महतो ने सीतामढ़ी जिले के नानपुर बाजपट्टी विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार मुकेश कुमार यादव को लगभग 4400 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रत्याशी को 99,144 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं उनके निकटम उम्मीदवार को 95,749 मत मिले।

अभिजीत की रिपोर्ट