आशा की कहानियाँ, स्वस्थ जीवन की नई शुरुआत, चेस्ट एवं थोरैसिक सर्जरी के बाद मरीजों ने साझा किए अपने अनुभव

Ruban Memorial Hospital में आज उन मरीजों के साहस, हौसले और संघर्ष की कहानियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न चेस्ट एवं थोरैसिक बीमारियों के लिए सर्जरी कराई और उपचार के बाद सफलतापूर्वक अपने सामान्य जीवन की ओर लौटे।

आशा की कहानियाँ, स्वस्थ जीवन की नई शुरुआत, चेस्ट एवं थोरैसिक

Patna : Ruban Memorial Hospital में आज उन मरीजों के साहस, हौसले और संघर्ष की कहानियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न चेस्ट एवं थोरैसिक बीमारियों के लिए सर्जरी कराई और उपचार के बाद सफलतापूर्वक अपने सामान्य जीवन की ओर लौटे। इस अवसर पर Ruban Memorial Hospital के निदेशक डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह तथा थोरैसिक सर्जन डॉ. रवि रंजन सहित चिकित्सा टीम ने मरीजों की स्वस्थ जीवन में वापसी को उनके उपचार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। 

हर मरीज की अपनी एक अलग कहानी है-किसी की बीमारी अलग थी, किसी की परिस्थितियां अलग थीं और स्वस्थ होने की यात्रा भी अलग रही। लेकिन इन सभी कहानियों में एक बात समान रही बीमारी से लड़ने का साहस, डॉक्टरों पर विश्वास और स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की दृढ़ इच्छा। कई मरीजों के लिए चेस्ट सर्जरी केवल एक उपचार प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि अपने सामान्य जीवन को दोबारा हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम थी। आज ये मरीज अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, अपने कार्यस्थल पर लौट चुके हैं और अपनी पसंदीदा गतिविधियों में फिर से सक्रिय हैं। इस अवसर पर मरीजों ने अपनी उपचार यात्रा और अनुभवों को अपनी जुबानी साझा किया। उनकी कहानियों में दर्द और चुनौतियों के साथ-साथ उम्मीद, विश्वास, धैर्य और स्वस्थ होने की मजबूत इच्छाशक्ति भी दिखाई दी।

डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह, निदेशक, Ruban Memorial Hospital, ने कहा कि मरीज का स्वस्थ होकर अपने सामान्य जीवन में लौटना चिकित्सा टीम के लिए सबसे बड़ी संतुष्टि है। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान, उचित उपचार और समर्पित चिकित्सा देखभाल मरीज के जीवन में महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव ला सकती है। डॉ. रवि रंजन, थोरैसिक सर्जन, ने कहा कि चेस्ट एवं थोरैसिक बीमारियों में समय पर विशेषज्ञ से परामर्श और सही उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उपचार के बाद मरीजों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीते देखना पूरी चिकित्सा टीम के लिए प्रेरणादायक है। 

मरीजों की ये कहानियां उन लोगों के लिए भी उम्मीद और प्रेरणा का संदेश हैं, जो वर्तमान में चेस्ट या थोरैसिक बीमारी से जूझ रहे हैं। इन अनुभवों से यह संदेश मिलता है कि सही समय पर जांच, विशेषज्ञ की सलाह और उचित उपचार के माध्यम से बीमारी से उबरकर बेहतर गुणवत्ता वाला जीवन संभव है। Ruban Memorial Hospital की चिकित्सा टीम ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा पुंस्कार मरीजों को स्वस्थ आत्मविश्वास से भरपूर और अपने परिवार एवं समाज के बीच सक्रिय जीवन जीते हुए देखना है। 

आज का आयोजन केवल सर्जरी की सफलता का उत्सव नहीं है। यह मरीजों के साहस, उम्मीद, स्वस्थ होने की या और बीमारी के बाद एक बेहतर जिंदगी की नई शुरुआत का उत्सव है।